इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम कोई भी मैच नहीं हारी है, टीम ने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला…
नईदिल्ली (ए)। महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17.1 ओवर में 68 रनों पर आलआउट हो गई. रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
Big congratulations to the U-19 girls cricket team for winning the World Cup. Well done on making the nation proud🇮🇳 #JaiHind @bcciwomen @bcci
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 29, 2023
यह महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था, जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी. खिताबी मैच जीतने के बाद कई भारतीय दिग्गजों ने महिला टीम की जीत पर अपने-अपने रिएक्शन दिए और टीम को बधाई दी. इसमें पूर्व खिलाड़ी वसीम ज़ाफर, इरफान पठान, मुनाफ पटेल और आकाश चोपड़ जैसे खिलाड़ी शामिल रहे. इसके अलावा पुरुष भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम को बधाई दी।
So who else is a Parshavi Chopra fan? 😁#under19worldcup 👏👏 pic.twitter.com/hUkizQpryy
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) January 29, 2023
दिग्गजों ने ऐसे दिए रिएक्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम ज़ाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “शेफाली को भारत को विश्व कप जीत दिलाते हुए देखकर बहुत खुश और गौरवान्वित हूं. वह बड़ी चीजों के लिए बनी है.” इसके अलावा मुनाफ पटेल ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “पहला महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई टीम इंडिया.”
U-19 World Cup Champions! What a special moment! Congratulations girls on your triumph 🏆🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) January 29, 2023
वहीं दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर लिखा, “भारत ने जीता पहला टी20 वर्ल्ड कप (अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप)… यह एक घंटी बजाता है!” पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मशहूर कमेंटेटर इरफान पठान ने टीम को बधाई देते हुए लिखा, “महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई टीम इंडिया. कुछ खास महिला क्रिकेट की शुरुआत.” इसके अलावा कुछ महिला क्रिकेटर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए।
Congratulations 🇮🇳 for winning #u19WomensT20WorldCup start of something special women cricket 😇😇👏👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 29, 2023
टूर्नामेंट में नहीं गंवाया कोई भी मैच इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम कोई भी मैच नहीं हारी है. टीम ने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत अपने नाम की. इसके बाद टीम ने यएई को 112 रन से स्कॉटलैंड को 83 रन से, ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से, श्रीलंका को 7 विकेट से, न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से और इंग्लैंड को फाइनल मैच में 7 विकेट से शिकस्त दी।
Congratulations to the Indian Team for a special win at the @ICC #U19T20WorldCup. They have played excellent cricket and their success will inspire several upcoming cricketers. Best wishes to the team for their future endeavours. https://t.co/BBn5M9abHp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2023















