BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने मारी थी सीने में गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर फायरिंग के मामले की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच ने अपने हाथ में ले ली है, साइबर विशेषज्ञ, बैलिस्टिक विशेषज्ञ और अपराध शाखा के अधिकारियों सहित सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है, टीम का नेतृत्व डीएसपी रमेश च डोरा कर रहे हैं…

भुवनेश्वर (ए)। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर फायरिंग के मामले की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच ने अपने हाथ में ले ली है. साइबर विशेषज्ञ, बैलिस्टिक विशेषज्ञ और अपराध शाखा के अधिकारियों सहित सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व डीएसपी रमेश च डोरा कर रहे हैं।

एएसआई गोपाल दास की पत्नी का बड़ा दावा: मंत्री को गोली मारने वाले एएसआई गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने कहा कि वह मानसिक रूप से अस्थिर थे और इलाज करवा रहे थे. उन्होंने हमारी बेटी को 11:00 बजे एक वीडियो कॉल किया, फिर अचानक फोन काट दिया और कहा कि उन्हें जाना है क्योंकि किसी का फोन आया है।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को आज झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी. क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीजी अरुण बोथरा अपनी टीम के साथ घटना की जांच के लिए ब्रजराजनगर जा रहे हैं। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक एएसआई ने रविवार 29 जनवरी को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास पर फायरिंग कर दी. हमले में घायल नब किशोर दास को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में दोपहर करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर के उस निजी अस्पताल पहुंचे हैं. जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद एयरलिफ्ट किया गया था. नवीन पटनायक ने मंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों से भी बात की।

सीएम पटनायक ने अपोलो अस्पताल का दौरा किया और स्वास्थ्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की. इससे पहले, एक चश्मदीद वकील राम मोहन राव ने कहा कि पुलिसकर्मी ने ओडिशा के मंत्री पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई. राव ने कहा, “यह घटना गांधी चौक पर दोपहर करीब 12.30 बजे हुई जब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उनके बाएं सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

उन्होंने कहा कि एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन पर नब दास मुख्य अतिथि थे. जब वे पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जमा हो गई. अचानक एक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी. मंत्री को इलाज के लिए भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया. फिलहाल फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई. स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने कहा कि एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

 

Related Posts