भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिनांक 27.01.2023 को अंजोरा वेटनरी कॉलेज में एनसीसी कैम्प में शामिल कैडेटर्स को सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा कैडेट्स को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
एनसीसी 37 सी.जी. बटालियन द्वारा एनसीसी कैम्प चलाया जा है। जिसमें दुर्ग जिले के 08 स्कूल के 232 एनसीसी छात्र/छात्राएं सम्मलित हुए है उपस्थित कैडेटर्स को यातायात नियम के ओवर टेक करते समय की जाने वाली सावधानियां, सडक संकेत बोर्ड, रोड मार्किग, वाहन कहां पार्क करे, कहा ना करें की जानकारी, वाहन चलाते समय हमें क्या नहीं करना चाहिए (निर्बधन), ट्रैफिक के 4E (Engineering, Education , Enforcement, Emergency) की जानकारी और सबसे महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले (गुड सेमेरिटन) को कानून द्वारा प्राप्त सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने परिजनों, रिश्तेदारो तथा मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु बताया गया।
ताकि आने वाले समय में दुर्ग जिला यातायात नियमों के पालन ना करने से होने वाली सडक दुर्घटनाओ से मुक्त हो सकें। इसके अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक द्वारा जीवन में एक निश्चित लक्ष्य बनाने और उस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु बताया गया तथा भविष्य में गलत काम एवं नशे से दूर रहने कहा गया।
इस कार्यक्रम के दौरान एनसीसी से 09 अधिकारी, 09 पीआई स्टॉफ, एवं यातायात पुलिस से प्रधान आरक्षक विनोद चौहान, आरक्षक मिथलेश देवांगन, आरक्षक तिलक साहू, चालक आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत तथा एनसीसी के 232 कैडेटर्स उपस्थित रहे।















