BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

अर्शदीप सिंह ने टी20 में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बने, सुरेश रैना को पछाड़ा

अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में 27 रन देने के चलते कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, अर्शदीप अब टी20 इंटरनेशनल में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं…

रांची (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कोई कमाल नहीं कर पाए. अर्शदीप सिंह ने चार ओवरों के अपने स्पेल में 51 रन दिए और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला. अर्शदीप सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में तो काफी महंगी गेंदबाजी की और उस ओवर में कुल 27 रन लुटाए. अर्शदीप के उस खर्चीले ओवर ने न्यूजीलैंड को 176 रनों के स्कोर तक ला खड़ा दिया. बाद में भारतीय टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई और उसे 21 रनों से मैच गंवाना पड़ा।न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद नो-बॉल फेंकी, जिसपर डेरिल मिचेल ने छक्का जड़ दिया. नो-बॉल फेंकने के बाद अर्शदीप सिंह पर दबाव साफ दिख रहा था और फिर फ्री-हिट गेंद पर भी मिचेल ने छ्क्का जड़ दिया. अर्शदीप सिंह ने अगली दो गेंदों पर कुल मिलाकर दस रन दिए, बाद में अर्शदीप सिंह ने थोड़ी वापसी जरूर की और आखिरी तीन गेंदों पर डेरिल मिचेल को कुल मिलाकर छह रन ही बनाने दिए।

अर्शदीप सिंह की खराब गेंदबाजी से कप्तान हार्दिक पंड्या भी काफी खफा दिखाई दिए. ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्शदीप सिंह ने नो-बॉल डाली है. इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में हुए टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में कुल पांच नो-बॉल फेंके थे. उस मुकाबले के बाद हार्दिक ने कहा था कि नो-बॉल फेंकना क्राइम है. अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस में अपनी बॉलिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि बड़े मुकाबलों में नो-बॉल फेंकना भारत की मुसीबत बढ़ा सकता है. गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को भी अर्शदीप के बॉलिंग पर खासा काम करना होगा।

अर्शदीप ने सुरेश रैना को पछाड़ा: अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में 27 रन देने के चलते कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. अर्शदीप अब टी20 इंटरनेशनल में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रैना ने साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 रन लुटाए थे. इसके साथ ही अर्शदीप सिंह ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में दो मौकों पर एक ओवर में 25 या उससे ज्यादा रन खर्च किए।

 

पारी के 20वें ओवर में सर्वाधिक रन (भारतीय गेंदबाज)

27- अर्शदीप सिंह 2023

26- सुरेश रैना 2012

24- दीपक चाहर 2022

23- खलील अहमद 2018

23- हर्षल पटेल 2022

यही नहीं अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ चुके हैं. शिवम दुबे टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. शिवम दुबे ने भी न्यूजीलैंड के ही खिलाफ एक ओवर में 34 रन दिए थे. उसके बाद 32 रनों के साथ स्टुअर्ट बिन्नी दूसरे पायदान पर काबिज हैं. एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (भारतीय गेंदबाज) 34- शिवम दुबे बनाम न्यूजीलैंड (2020) 32- स्टुअर्ट बिन्नी बनाम वेस्टइंडीज (2016) 27- शार्दुल ठाकुर बनाम श्रीलंका (2018) 27- अर्शदीप सिंह बनाम न्यूजीलैंड (2023)।

Related Posts