दुर्ग। डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमण लाल ( भा.पु. से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,
के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में बढ़ते महिला संबंधित गंभीर अपराधो पर अंकुश लगाने लगातार
त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14/12/2022 को प्रार्थिया/पीडिता थाना उपस्थित आकर आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पवन सिंह गोड पिता किशुन सिंह गोड उम्र 28 साल साकिन वार्ड नंबर 04 गोलाई दफाई नार्थ झगराखण्ड जिला कोरिया मनेन्द्रगढ द्वारा पीडिता को दिनांक 05.08.2022 से लगातार शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है एवं जान से मारने की धमकी दिया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 472/2022 धारा 376 (2)(N), 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पता तलाश हेतु उसके मूल निवास पर रेड कार्यवाही करने पर पता चला कि आरोपी पवन सिंह गोड़ मर्चेन्ट नेवी में नौकरी करता है तथा भारत छोड़कर नौकरी हेतु किसी अन्य देश चला गया है। किस देश गया है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। तत् पश्चात् पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आरोपी पवन सिंह गोड़ के पासपोर्ट संबंधी जानकारी प्राप्त कर इंटेलीजेन्स ब्यूरो के माध्यम से लूक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया गया एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशानिर्देशन में बैंकर वैभव रमण लाल (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पता तलाश व गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर टीम को मुंबई डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग के कार्यालय भेजा गया।
जहां से आरोपी पवन सिंह वर्तमान में किसी शिपिंग कंपनी में कार्यरत है एवं भारत के बाहर किस देश में कार्य कर रहां है, की जानकारी प्राप्त की गई। डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग मुंबई द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपी वर्तमान में Bernhard Schulte ship management company Mumbai में काम कर रहां है तथा वर्तमान में जार्डन देश में है।
जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उपरोक्त शिपिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी पवन सिंह को जार्डन से भारत वापस भेजने निर्देशित किया गया। जिस पर कंपनी द्वारा आरोपी पवन सिंह को जार्डन से भारत वापस भेजा गया जिसे मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अभिरक्षा में लेकर मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया गया। जहां से मोहन नगर पुलिस द्वारा सहार पुलिस थाना मुंबई से आरोपी पवन सिंह गोड़ को अभिरक्षा में लेकर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग लाया गया एवं आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 26.01.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विपिन रंगारी थाना प्रभारी थाना मोहन नगर, सउनि. प्रमोद सिंह महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता, आरक्षक सचिन सिंह एवं शकील खान की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध क्र. 472/2022, धारा 376(2)(N), 506 भादवि
नाम आरोपी: पवन सिंह गोड पिता किशुन सिंह गोड उम्र 28 साल साकिन वार्ड नंबर 04 गोलाई दफाई नार्थ झगराखण्ड जिला कोरिया मनेन्द्रगढ (छग)















