BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय रिसाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी और 74वां गणतंत्र दिवस

भिलाई। शारदा विद्यालय रिसाली में वर्ष 2023 का गणतंत्र दिवस समारोह बसंती छटा एवं केसरिया जोश के साथ बड़े उत्साह से मनाया गया। विद्यालय को वासंती शोभा एवं गणतंत्र की आभा से सुशोभित किया गया। समारोह का उद्घाटन विपिन ओझा (चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी) के कर कमलों द्वारा किया गया। संवैधानिक सम्मान के इस उत्सव में शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने विद्यार्थियों एवं उनके पालको को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वज फहराते ही उसमें से रंग-बिरंगे पुष्प चारों ओर बिखर गए। इस सुंगंधित एवं आनंदित वातावरण में राष्ट्रगान हुआ। इसके पश्चात् विश्व-शांति के संदेश के साथ गुब्बारों को आसमान में प्रसारित किया गया। माँ शारदे की वंदना की सम्वेत ध्वनि के उपरांत उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छों द्वारा किया गया। तत् पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। जिसमें देशभक्ति तथा संविधान सम्मान की भावना मुख्य रूप से छाई रही। समूहगान , नृत्य एवं देश की पुकार पर प्राणोंत्सर्ग करने वाले बीरों के सम्मान में काव्य – प्रस्तुति दी गई। छात्रा पूजा राजपूत ने संविधान की आवश्यकता एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि विपिन ओझा ने विद्यार्थियों को गणतंत्र तथा संविधान की उद्देशिका का अर्थ समझाते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश होने के साथ ही आन्तरिक रूप से एक सूत्र में बँधा है और हमारा संविधान उसका जीता जागता रूप है। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान पंचमी में समर्पित माँ सरस्वती के प्रति श्रद्वा भाव एवं कलाओं का मानव जीवन में महत्व भी बताया।
इस अवसर पर गजेंद्र भोई (एजुकेशन एडवाइजर शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स ) ने भी अपने उद्बोधन में गणतंत्र का वास्तविक अर्थ ईश्वरीय शक्ति की सकारात्मकता के साथ विद्यार्थियों को समझाया ,विद्यालय प्रिंसिपल सुतापा सरकार ने भी विद्यार्थियों को अपने कर्त्तव्यों का उचित रूप से पालन करने की सीख दी एवं उन्हें जीवन में कभी न हार मानने के लिए प्रेरित किया।

गणंतत्र उत्सव के पश्चात् समस्त विधि विधानों द्वारा माँ सरस्वती की आराधना की गई एवं भोग वितरीत किया गया।
इस पावन दिवस की बेला में मैनेजर ममता ओझा, सीनियर मिस्ट्रेस रेंजनी एम आर , सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर सहित सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं गणवंत्र दिवस तथा बसंत पंचमी की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन करते हुए हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी अनिमेश सिन्हा , प्रगति ओझा एवं दर्श शर्मा द्वारा किया गया।

Related Posts