BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा को मिला उत्कृष्ठ थाना प्रभारी का अवॉर्ड

भिलाई। आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में ध्वजारोहण और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। आज कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दुर्ग जिला के सुपेला थाना को उत्कृष्ठ शहरी थाना और निरीक्षक दुर्गेश शर्मा को उत्कृष्ठ थाना प्रभारी की घोषणा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान दुर्ग रेंज के आईजी डॉक्टर आनंद छाबड़ा, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि निरीक्षक दुर्गेश शर्मा 2008 बैच के सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती हुए थे। इन्हे ट्रेनिंग जिला कोरबा मिला जहा ट्रेनिंग के बाद इनकी पोस्टिंग बस्तर में हुई। बस्तर में इन्होंने करीब साढ़े पांच साल अपनी सेवाएं दी, इस दौरान यह दरभा, नगरनार, कोरेनार, परपा जैसे घोर नक्सली थानों में अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2017 में इनका प्रमोशन हुआ और ये सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने। इनकी कोरबा जिला में पोस्टिंग मिली, जहा इन्होंने कोरबा कोतवाली थाना प्रभारी रहते हुए भी अच्छा काम किया जिसके लिए वहा पर भी इन्हे बेस्ट थाना प्रभारी का अवार्ड मिला था।

जुलाई 2021 में इन्हे वीवीआईपी जिला दुर्ग में पोस्टिंग मिली। ये पहले खुर्सीपार थाना रहे और अभी सुपेला थाना है। सुपेला थाना प्रभारी का प्रभार संभालने के बाद इन्होंने असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की और कई बड़े और पेंडिंग अपराधों का निकाल किया और इन्हे द्वारा सुपेला थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे रूबरू अभियान से क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सफल हो रहे है। इन सब अच्छे कार्यों के कारण इन्हें आज बेस्ट शहरी थाना प्रभारी का अवार्ड मिला है।

रूबरू अभियान के तहत इन्होंने क्षेत्र के लोगो से सीधा संवाद कर परेशानी होने पुलिस थाना में सूचना देने के लिए आम लोगो को कन्वेंस किया जिसके लिए सुपेला थाना क्षेत्र के कई मोहल्लों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिससे वहा होने वाली हर गतिविधियों की जानकारी सीधे थाना प्रभारी तक पहुंच जाती है और उस पर क्विक एक्शन लिया जाता है साथ ही थाना प्रभारी स्वयं ही पूरा क्षेत्र विजिट करते हुए लोगो से जानकारी लेते है। इस अभियान की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Related Posts