BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

सनी देओल ने ट्वीट कर बताया कब रिलीज होगी ‘गदर 2’: फर्स्ट लुक जारी कर लिखा- हिंदुस्तान जिंदाबाद है..जिंदाबाद था…और जिंदाबाद रहेगा!

नेता और अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है, इसके साथ ही ‘गदर 2’ की रिलीज डेट का एलान भी किया गया है…

मुंबई (ए)। हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों की बात की जाए तो उसमें सनी देओल का नाम भी शामिल होगा. रिपब्लिक डे 2023 के मौके पर  सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2′ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही डायरेक्टर अनिल शर्मा की’गदर 2’ रिलीड डेट का भी एलान किया गया है।

रिलीज हुआ ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 26 जनवरी यानी आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर जानकारी दी है. तरण के इस इंस्टा पोस्ट में आप सुपरस्टार सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आसानी से देख सकते हैं. हाथ में हथौड़ा लिए और सरदार तारा सिंह के लुक में सनी देओल काफी दमदार दिख रहे हैं।

साथ ही ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है, जो ये बताने के लिए काफी है कि सनी देओल फिर से लोगों में देशभक्ति की जुनून भरने आ रहे हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर काफी शानदार है. इस पोस्टर ‘गदर 2’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

कब रिलीज होगी ‘गदर 2’ तरण आदर्श ने ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है. ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर पर सनी देओल की इस फिल्म की रिलीज डेट साफ दिखाई देती है. डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी लीड रोल में दिखाई देंगी. मालूम हो कि साल 2001 में गदर-एक प्रेम कथा पार्ट वन रिलीज हुई थी।

https://twitter.com/iamsunnydeol/status/1618490719710384129?t=AG8W7f8AMwKA9CvQQPFx_w&s=19

Related Posts