BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

युवती के नाम से मोबाईल पर अश्लील मैसेज करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 24.10.2020 को प्रार्थिया थाना बेमेतरा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 16.04.2020 से प्रार्थिया अपने मामा के घर निवास कर रही है। आरोपी द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से प्रार्थिया के मामा के मोबाईल नम्बर पर प्रार्थिया के नाम से लगातार अश्लील मैसेज भेजा है जिससे प्रर्थिया को काफी मानसिक प्रताडना हुई। कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ द्वारा विवेचना के दौरान आज दिनांक 27.10.2020 को थाना बिल्हा जिला बिलासपुर क्षेत्रांतर्गत के रहने वाले आरोपी शंकर पटेल ऊर्फ गौरीशंकर पटेल पिता बिहारी पटेल उम्र 27 साल को पकडा गया। आरोपी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। उपरोक्त आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 27.10.2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि के.एस. नेताम, आर. संदीप साहू, आर. नागेश सिंह, आर. मनीष मिश्रा, हीरालाल साहू, राजेश भास्कर एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts