BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

21 हजार भक्तों के साथ होगा 28 जनवरी को सुंदरकाण्ड पाठ- सांसद विजय बघेल

 

भिलाई। जयंती स्टेडियम के समीप 21000 भक्तों के साथ 8 एकड़ परिसर में गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन 28 जनवरी को सायं 3:00 बजे किया जा रहा है इस आशय की जानकारी एक पत्रकार वार्ता में सांसद विजय बघेल ने दी उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ मैं विद्यार्थियों से लेकर सामान्य कर्मचारियों अधिकारियों समाजसेवी महिला पुरुष तथा विविध धर्म संप्रदाय के पुजारी गण शामिल होंगे।

आयोजन को गरिमा में एवं विविधता प्रदान करने हेतु विभिन्न टीमें गठित की गई है उल्लेखनीय है कि अंचल में सुंदरकांड पाठ पठन में इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने का यह प्रथम अवसर है सुंदरकांड का पाठ करने वालों के लिए आसानी दुपट्टा आयोजको की ओर से प्रदान की जा रही है।

आयोजन को निर्बाध गति से संचालित करने हेतु पुलिस प्रशासन की सहायता ली जा रही है, सुंदरकांड पाठ के तुरंत बाद भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है आयोजन में हिस्सा लेने हेतु निशुल्क पंजीयन की जा रही है पंजीयन हेतु लिंक एवं qr-code की व्यवस्था की गई है आयोजकों की जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं

Related Posts