95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए आरआरआर फिल्म का गाना नाटू नाटू नॉमिनेट किया गया है, जिससे निर्माताओं की खुशी दोगुनी हो गई है…
मुंबई (ए)। इस साल ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिली है. बेस्ट साउंड स्कोर के लिए आरआरआर के ‘नातू नातू’ और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को नॉमिनेशन मिला है। इससे भारतीययों में खुशी की लहर है. सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए आरआरआर फिल्म का गाना नाटू नाटू नॉमिनेट किया गया है. जिससे निर्माताओं की खुशी दोगुनी हो गई है. इस खुशी को साझा करते हुए उन्होंने ट्विटर पर सभी फैंस का धन्यवाद दिया है।
आरआरआर के नाटू नाटू ने बेस्ट स्कोर (मोशन पिक्चर) कैटेगरी में स्थान हासिल किया है। एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर के लोकप्रिय तेलुगु गाने नाटू नाटू के लिए यह तीसरा प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नॉमिनेशन है. कैटेगरी में गाने को अप्लॉज़ के साथ टेल इट लाइक ए वुमन, होल्ड माई हैंड फ्रॉम टॉप गन: मेवरिक, लिफ़्ट मी अप फ्रॉम ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर और दिस इज़ ए लाइफ फ्रॉम एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के साथ नॉमिनेट किया गया था. सभी पांच गानों में कौन विजेता होगा इसका पता 12 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान किया जाएगा।
https://twitter.com/AlwaysRamCharan/status/1617906598336425984?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1617906598336425984%7Ctwgr%5Eaf51738e7cca765cd578255932f1ebbd44e0fac8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-38823734823870701423.ampproject.net%2F2301041800000%2Fframe.html
https://twitter.com/ncbn/status/1617895180883103747?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1617895180883103747%7Ctwgr%5E59513374451d7fb1764cab715ba353313270f221%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-38823734823870701423.ampproject.net%2F2301041800000%2Fframe.html
https://twitter.com/RRRMovie/status/1617884085539729410?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1617884085539729410%7Ctwgr%5E43437c240c407f6010d62201a597f5300443bb08%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-38823734823870701423.ampproject.net%2F2301041800000%2Fframe.html
https://twitter.com/KingJrNTR/status/1617882042376802304?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1617882042376802304%7Ctwgr%5Eb89e5c9687cb883517f99eb1ad4832d755637ec4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-38823734823870701423.ampproject.net%2F2301041800000%2Fframe.html















