BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. लाल उमेद सिंह ने नवनिर्मित किचन सेड भवन एवं फिंगरप्रिंट शाखा का किया गया लोकार्पण

 

कबीरधाम। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा आज दिनांक-24.01.2023 को पुराना पुलिस लाइन में स्थित बैरक के पास नवनिर्मित किचन सेड का पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर लोकार्पण किया गया। उक्त किचन सेड के निर्माण के विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा बताया गया कि उक्त किचन सेट विभिन्न लाइन आर्डर ड्यूटी, वी.आईपी ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी एवं अन्य ड्यूटी के लिए अलग-अलग थाना एवं जिले से बल की मांग की जाती है,

तथा बाहर से आए जवानों को पूर्ण स्वच्छ और पौष्टिक भोजन समय पर प्राप्त हो जिसे इत्मीनान से बैठकर पुलिस के अधिकारी जवान ग्रहण कर सकें तथा परिसर में उपस्थित बैरक में निवासरत सी.एफ.के जवानों के लिए उक्त किचन सेट का निर्माण कराया गया है कहा गया जिसके पश्चात थाना सिटी कोतवाली के सामने स्थित भवन में फिंगरप्रिंट शाखा का रिबन काटकर अवलोकन कर NAFIS-नेशनल ऑटोमेटिक फिंगर प्रिंट आइडेंटीफिकेशन सिस्टम के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से जिले के समस्त थाना चौकी के अपराधियों का फिंगरप्रिंट लेकर ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से एंट्री किया जाएगा।

जिससे यदि किसी अपराधी के द्वारा किसी भी अपराध को अंजाम दीया जाता है। तो मौके पर उपस्थित फिंगरप्रिंट एवं NAFIS सिस्टम में लोड रिकॉर्ड का मिलान करने पर आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंच कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा सकता है कहा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप.पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक, उप. पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक छबीला सिंह, आरक्षक चेतक नाथ योगी (NAFIS) ऑपरेटर एवं कबीरधाम पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी व प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्माननीय पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Related Posts