भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार करते हुए आगामी 26 जनवरी से “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान“की तैयारी और कार्यक्रम की विस्तृत रणनीति बनाई गयी। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि 2 माह की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की सफलता के लिये सभी ब्लॉकों में अनिवार्य बैठक होनी चाहिये। इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर एक-एक घर में संपर्क कर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करेंगे और देश की विघटनकारी शक्तियों से डटकर मुकाबला करेंगे। यह कार्यक्रम दो माह तक चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी तत्परता, समर्थन एवं प्रतिबद्धता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।
पूर्व विधायक भिलाई जिला पर्यवेक्षक प्रदीप चौबे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस देश की एकता के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की ओर से जनता से किए वादे और वादाखिलाफी का कच्चा चिट्ठा आमजन तक पहुंचाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
बैठक में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरेशी, प्रदेश महामंत्री अरुण सिसोदिया, क्रेडा के सदस्य विजय साहू,प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव,इरफान खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष गिरी राव, एमईसी सदस्य संदीप निरंकारी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया। आभार प्रकट प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप,रामा विश्वकर्मा,प्रमोद प्रभाकर,गौरव श्रीवास्तव,दनेश्वरी साहू,मुकुंद भाऊ, तुलसी साहू,सौरभ दत्ता,महेश जयसवाल,राकेश मिश्रा,प्रवक्ता राजेश शर्मा, पार्षद लक्षमी पति राजू,एकांश बंछोर, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा,साकेत चंद्राकर,राजेश चौधरी,भूपेंद्र यादव,श्रीमती उषा शर्मा,दुर्गा प्रसाद साहू,सुमन सागर सिन्हा,जी राजू,डी काम राजू,अरविंद राय,वाय के सिंह,संतोष देशमुख,ज्ञान चंद जैन,निशा कांत पांडे,अमित जैन,विभोर दुरक्कर,अर्जुन शर्मा,कलाम खान,ईश्वर बढ़ानी,प्रभाकर जनबन्धु,डेरेश्वर बंजारे,मेरिक सिंह,नईम बेग,
सज्जन प्रसाद दीक्षित, राधा रमन चौबे,संजीत चक्रवती, मो शोयब,बन्टू शर्मा,बलदाऊ पिपरिया,अब्दुल कादिर सिद्दीकी,कीर्ति सिंह,जय वर्मा,बद्री नाथ बघेल,सुभाष गुप्ता,ललित पाल,दिनेश पटेल,मृत्युंजय भगत,अब्दुल ठउर पवार,सुमित सुखदेव,कन्हैया चुरहे,नईम बेग,इमरान अंसारी,राजीव यादव,बजरंगी लाल,कन्हैया लाल,अमन दिप,सरिता पांडे,अकरम खान,आजाद अंसारी,जी याकूब,अली हुसेन सिद्दकी,अब्दुल कादिर सिद्दीकी,अजहर अली,ईश्वर चंद त्रिपाठी,राजेन्द्र रजक,मो हसरत सहित जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेसजन उपस्थित थे।















