BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका, इन बड़े रिकार्ड्स पर रहेगी नजर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं इस मैच में विराट कोहली के निशाने पर कई बड़े रिकार्ड्स होंगे…

इंदौर (ए)। मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. हालांकि, टीम इंडिया पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. बहरहाल, टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने उतरेगी. इसके अलावा विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका होगा. दरअसल, विराट कोहली पास आखिरी मैच में मौका होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक और शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं विराट कोहली फिलहाल, भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 शतक जबकि वीरेन्द्र सहवाग ने 6 शतक लगाए हैं. जबकि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 बार शतक का आंकड़ा पार कर चुके हैं. यानि, अगर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शतक बनाने में कामयाब होते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर क पीछे छोड़ देंगे. वहीं, वीरेन्द्र सहवाग के 6 शतकों की बराबरी कर लेंगे. बहरहाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में विराट कोहली की नजर इस रिकार्ड पर होगी।

तीसरे वनडे में इन रिकार्ड्स को तोड़ सकते हैं विराट कोहली?

1- अगर विराट कोहली अर्धशतक बनाने में कामयाब होते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे. दोनों खिलाड़ियों ने कीवी टीम के खिलाफ 13-13 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है।

2- सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने 5-5 बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में शतक बनाया है।

3- तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं, जबकि वीरेन्द्र सहवाग की बराबरी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वहीं, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

Related Posts