BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा बिना नम्बर बाइकर्स, मोडीफाईड सायलेंसर, तेज रफ्तार वाहन पर की कार्यवाही

 

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर स्पीड बाईकर्स , तेज आवाज़ करते हुए गाड़ी चलाने की शिकायत के मद्देनज़र यातायात के अधिकारियों को दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुऐ कल सिविक सेंटर क्षेत्र में मोडीफाईड बाईक्स/ सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही की गय।

ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के समस्याओं का कारण बनते है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुऐ यातायात सिविक सेंटर जोन प्रभारी कुंज बिहारी नागे सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे सहायक उपनिरीक्षक महेश मिश्रा तथा सिविल टीम के द्वारा कुल-11 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।

अपील/चेतावनी- सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल कर लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो यातायात वाट्सअप नंबर (9479192029 ) पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

Related Posts