भिलाई। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व उद्योग चेम्बर भिलाई के अध्यक्ष जे पी गुप्ता के नेतृत्व में एक दल डीआईसी के नए सीजीएम हरीश कुमार सक्सेना से मिला। भिलाई चेम्बर की उद्योग इकाई द्वारा हरीश कुमार सक्सेना का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने श्री सक्सेना से औद्योगिक क्षेत्र में फ्री होल्ड पर चर्चा की।उन्होंने श्री सक्सेना को जानकारी दी कि फ्री होल्ड के बाद बटांकन कार्य मे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस कार्य मे सरलीकरण का निवेदन किया गया।
श्री सक्सेना ने उद्योग चेम्बर के निवेदन पर आश्वासन दिया।
अधिकारी अभिनंदन में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन , उद्योग चेम्बर के अध्यक्ष जेपी गुप्ता, महेश बंसल, बृजमोहन अग्रवाल, विवेक झा व अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।














