BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मोबाईल एवं नगदी छीनने/चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक सहित 03 गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी मिर्जा फैजान ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह संजय नगर सैलानी नगर गली नबंर 04 टिकरापारा का रहने वाला है तथा इंडियन बायलर खरोरा में ब्रांच मनैजर है। प्रार्थी दिनांक 17.09.2020 को खरोरा 20.15 बजे प्रति दिन की तरह अपने मोटर सायकल साइन में कंपनी का 9000/- रूपये एवं स्वयं का 15000/- रूपये कुल 24000/- रूपये अपने पैंट की बायें जेब में रखकर निकला था, सेमरिया गांव के पहुंचा था वहीं पर एक बाइक में सवार तीन व्यक्ति प्रार्थी का पीछा करने लगे सेमरिया मोड के पास पहुंचा था कि बाइक में सवारल लड़के प्रार्थी की वाहन के करीब आये तो प्रार्थी अपनी वाहन को रोका तो लड़के प्रार्थी के शर्ट के उपर जेब में रखें विवो कंपनी का मोबाईल फोन को निकाल लिए तथा एक लड़के ने प्रार्थी के बायें जेब में रखे पैसे को निकालकर तीनों रायपुर की ओर भाग गये, वो लडके केटीएम मोटर सायकल में थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 226/20 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ करते हुये घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर इस तरह के अपराध कारित करने वाले पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र किया जाकर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रही थी। टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग किये गये के.टी.एम. वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र किया जाकर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम निलजा सारागांव निवासी प्रवीण कुमार गौड़ के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा प्रवीण कुमार को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर प्रवीण कुमार द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपी अजय मण्डावी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त के.टी.एम. वाहन एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रवीण कुमार गौड़ पिता विनोद सिंह गौड़ उम्र 20 साल निवासी निलजा सारागांव थाना खरोरा रायपुर।
  2. अजय मंडावी पिता अवतार सिंह मंडावी उम्र 20 साल निवासी निलजा सारागांव थाना खरोरा रायपुर।
  3. एक अपचारी बालक।

Related Posts