BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाराष्ट्र और कर्नाटक दौरा: बाल ठाकरे क्लिनिक का किया उद्घाटन, कर्नाटक को दी कई करोड़ों की सौगात, बजाया पारंपरिक ड्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में कहा कि दुनिया का भारत पर विश्वास बढ़ा है, साथ ही उन्होंने दावा किया कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणनीस के साथ में आने से विकास हुआ है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जनवरी को महाराष्ट्र और कर्नाटक का दौरा किया। पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो वहां का पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी जिले का है जहां पर उन्होंने एक जनसभा में हिस्सा लिया था. इस दौरान पीएम मोदी ने पारंपरिक ढोल बजाया।वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पीएम मोदी हल्की मुस्कान के साथ ड्रम को बजा रहे हैं और सामने जनता खड़ी होकर तालियां बजा रही है. इस वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपने गले में वहां का पारंपरिक गमछा भी डाले हुए हैं. इससे पहले भी कई मौके ऐसे आए हैं जब पीएम मोदी को पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए देखा गया है. जी-20 समिट में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया गए पीएम मोदी ने वहां पर भी पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाया था।

कर्नाटक को दी सौगात: पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान यादगिरि जिले में भी पहुंचे जहां उन्होंने करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने रायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन भी किया।

‘भारत को बनाना है विकसित देश’bप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं. अब देश अगले 25 सालों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, ”यह समय प्रत्येक राज्य, प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृत काल है. इस काल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है.” उन्होंने कहा कि भारत विकसित तब हो सकता है जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक का जीवन बेहतर हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में गुरुवार 19 जनवरी को बालासाहेब ठाकरे के नाम से आपला दवाखाने सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया को आज भारत के संकल्पों पर भरोसा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति इतनी पॉजिटिविटी इसलिए है क्योंकि भारत अपने सामर्थय का बहुत ही अच्छे तरीके से सदपुयोग कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि हमने वो समय़ भी देखा कि जब गरीब कल्याण का पैसा घोटाले में चला जाता था. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ और सिर्फ गरीबी की चर्चा करने और दुनिया से मदद मांगने में गुजरा।

‘अड़ंगा डाला गया’ पीएम मोदी ने कहा कि यहां के विकास में स्थानीय निकाय बहुत जरूरी है. बजट की कोई कमी नहीं है सिर्फ वो विकास के लिए लगना चाहिए है. भ्रष्टाचार होगा तो यहां का भविष्य कैसे उज्जवल होगा. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और एनडीए की सरकार विकास के आगे राजनीति को आगे नहीं देने देती. हम विकास पर ब्रेक नहीं लगाते लेकिन हमने महाराष्ट्र में यह पहले होता देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकार यानी एमवीए (उद्धव गुट, कांग्रेस और एनसीपी) ने डबल इंजन की सरकार ना होने पर काम में अड़ंगा डाला.  उन्होंने कहा कि साल 2014 तक मुंबई में मेट्रो केवल  10-11 किमी तक चलती थी. डबल इंजन की सरकार आते ही तेजी से विस्तार हुआ है।

मुंबई की क्या भूमिका बताई? पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो और बालासाहेब ठाकरे    के नाम से  20 आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाला है. उन्होंने साथ ही दावा किया कि मुंबई का कायाकल्प होने जा रहा है।

‘उद्धव ठाकरे ने बदला पाला’ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए है. आपने हमारे पर विश्वास किया और वोट दिया लेकिन उन्होंने (उद्धव ठाकरे) ने पाला बदलकर छाई साल के लिए सरकार बना ली. इसके बाद बालासाहेब ठाकरे को मानने वाले एकनाथ शिंदे ने हिम्मत दिखाई और फिऱ से लोगों की पंसद की सरकार राज्य में बनी।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा? 
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया लेकिन कुछ लोग यह नहीं चाहते थे. बता दें कि मुंबई में पीएम मोदी ने लगभग 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Related Posts