पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर सभी स्कूलो/औद्योगिक संस्थान/पेट्रोल पम्प/अपार्टमेन्ट/शासकीय विभाग को पत्र के माध्यम से सडक दुर्घटना में बिना हेलमेट की वजह से होने वाली मौत पर संबंधित विभाग जवाबदार रहने हेतु नोटिस जारी किया गया…
भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यातायात प्रदर्शनीय स्थल नेहरू नगर में पुरूस्कार एवं सम्मान समारोह में आदेश दिया गया था कि अब कोई भी दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाये जाने पर उस पर सख्त कार्यवाही की जावेगी इसी प्रकार चार पहिया में बिना सीट बेल्ट पर भी कार्यवाही करने के निर्देश पर आज दिनांक से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए कुल-424 वाहन चालक जो यातायात नियमो का उल्लंघन करते पाये गये उनके उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
जिसमें 250 से अधिक वाहन चालक बिना हेलमेट के पाये गये। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक द्वारा बिना हेलमेट की वजह से सडक दुर्घटना में होने वाली मौत पर संबंधित विभाग जैसे-मृतक शासकीय कर्मचारी है तो संबंधित शासकीय विभाग यदि मृतक स्कूली/कॉलेज/किसी संस्था/ अपार्टमेन्ट का पाये जाने पर उन सभी विभाग/संस्था प्रबंधक को जिम्मेदार समझकर नोटिस कर उचित कार्यवाही की जावेगी।
इस विषय पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 50 से अधिक संस्थान/विभाग को पत्र के माध्यम से निर्देशित करते हुए सूचित किया गया। आगामी दिनो में इस संबंध में सभी को पत्र एवं प्रेस मीडिया के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।















