BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

शुभमन गिल- मोहम्मद सिराज के बदौलत भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया

भारत के 349 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई…

हैदराबाद (ए)। शुभमन गिल के धमाकेदार दोहरे शतक और मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। भारत के 349 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 28 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे औऱ एक समय टीम का स्कोर 131 रन पर 6 विकेट हो गए। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने मिलकर पारी को संभाला औऱ सातवें विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की।

सैंटनर ने 45 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा ब्रेसवेल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए गेंदों में चौकों और छक्कों की बदौलत रन की धमाकेदार पारी खेली।

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीव यादव ने दोऔर शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Related Posts