BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

शुभमन गिल ने विराट-शिखर का रिकॉर्ड तोड़ वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बने, सचिन का ये रिकॉर्ड भी तोड़ा

अगर वनडे में ओवर ऑल सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने की बात की जाए तो शुभमन गिल इस लिस्ट में संयुक्त रूफ से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमां के नाम है…

हैदराबाद (ए)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कमाल कर दिया. उन्होंने शानदार बैटिेंग करते हुए वनडे में लगातार दूसरा शतक लगाया. इससे पहले शुभमन ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में शतकीय पारी खेली थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक लगाने के बाद उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह भारत के वनडे इतिहास में पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे तेज एक हजार रन पूरे किए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।

भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से विराट कोहली और शिखर धवन के नाम था. इन दोनों बल्लेबाजों ने वनडे की 24-24 पारियों में एक हजार रन बनाए थे. लेकिन अब शुममन गिल ने इन दोनों क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया. शुभमन ने 19 पारी में ही एक हजार रन पूरे कर लिए. भारत के लिए वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल 19 पारी, विराट कोहली और शिखर धवन 24-24 पारी, नवजोत सिंह सिद्धू 25 और श्रेयस अय्यर ने भी 25 वनडे पारियों में एक हजार रन पुरे किए थे।

तीसरे नंबर पर पहुंचे शुभमन वहीं अगर वनडे में ओवर ऑल सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने की बात की जाए तो शुभमन गिल इस लिस्ट में संयुक्त रूफ से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमां के नाम है. उन्होंने 18 वनडे की पारियों में एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था. जबकि पाकिस्तान के इमाम उल हक और भारत के शुभमन गिल 19-19 पारियों में यह करिश्मा करने में सफल रहे. बताते चलें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले शुभमन को इस खास क्लब में शामिल होने के लिए 106 रन की दरकार थी।

शुभ मन गिल ने इस दोहरे शतकीय पारी के बाद सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, शुभमन ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (186) के नाम थी. सचिन ने यह रिकॉर्ड 1999 में हैदराबाद में ही बनाई थी। अब शुभमन ने 208 रनों की पारी खेलकर सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Related Posts