बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है, हमारी मेहनत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए…
नईदिल्ली (ए)। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए विपक्ष की भूमिका पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम किसी भी विपक्षी पार्टी को कमज़ोर नहीं मानते. हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है. इस समय में मेहनत करिए और अपने शरीर का कण कण हिंदुस्तान की इस विकास गाथा में लगाए. ऐसे में इस सर्वोत्तम काल के साक्षी हम सब लोग बन सकते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में अभी 400 दिन बाकी है और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा जाए. उन्होंने इस दौरान किसी खास तबके का नाम नहीं लिया है।
अति आत्मविश्वास से क्या होता है? पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि अतिआत्मविश्वासी लोग चुनाव हार जाते हैं, इस कारण अति आत्मविश्वास में रहने की जरूरत नहीं हैं. ऐसा सोचना कि मोदी आएंगे और चुनाव जीत जाएंगे, ये नजरिया ठीक नहीं हैं।
‘लोगों से मिलो’ बीजेपी की कार्य़कारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हर दिन अलग-अलग जगह जा कर लोगों से मिलो. जैसे कि एक दिन चर्च, एक दिन यूनिवर्सिटी में या किसी अन्य स्थान पर जाओ।
‘सबसे अच्छा युग आ रहा’ बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए. उन्होंने साथ ही कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार 17 जनवरी को दिल्ली में संपन्न हुई. इस बैठक के दूसरे और अंतिम दिन पीएम मोदी का संबोधन हुआ. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बैठक खत्म होने के बाद पीएम के संबोधन के बारे में मीडिया को जानकारी दी।
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम ने अपने भाषण में कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है. ऐसे समय में मेहनत करें, अपने शरीर का कण-कण भारत की इस विकास गाथा में लगाएं. भारत के इस सर्वोत्तम काल के साक्षी हम सब लोग बन सकते हैं. फडणवीस ने कहा कि पीएम का संबोधन प्रेरक और भविष्य की राह दिखाने वाला था. पीएम ने कहा कि चुनाव में अभी 400 दिन बाकी हैं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा जाए।
“18-25 के युवाओं पर हो फोकस” पीएम ने कहा कि 18-25 वर्ष की आयु के युवाओं ने पिछली सरकार के कुशासन को नहीं देखा है. इस पीढ़ी को नहीं पता कि पहले की सरकारों ने किस तरह कदाचार और कुशासन से सरकार चलाया है और किस तरह हम देश को सुशासन से परिवर्तित करना है. इसलिए युवाओं में इसके बारे में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए।
“कमजोर तबके तक पहुंचना है” उन्होंने बताया कि बैठक में पीएम ने कहा कि सभी धर्मों के कमजोर तबके तक पहुंचना है. बोहरा, पसमंदा और पढ़े लिखे मुस्लिम तक हमें सरकार की नीतियां लेकर जानी हैं. अमृत काल को कर्तव्य काल में परिवर्तित करें. बीजेपी अब केवल एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि इसका रूपांतरण सामाजिक संगठन के तौर पर भी हुआ है. साथ ही पीएम ने कहा कि बॉर्डर पर स्थित गांवों के साथ संगठन का संपर्क ज्यादा होना चाहिए।
“राज्य एक दूसरे की भाषा और संस्कृति अपनाएं” पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दोहराते हुए सभी राज्यों से कहा कि एक दूसरे के साथ समन्वय करें, एक दूसरे की भाषा और संस्कृति को अपनाएं. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ने जैसे लिंग भेदभाव को दूर करने में सहायता की, उसकी तरह धरती माता की पुकार भी सुननी पड़ेगी. जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर सरकार के साथ मिलकर चलना पड़ेगा।















