BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज: विराट कोहली ये बड़ा रिकार्ड कर सकते है अपने नाम, जानिए कब और कहा होगा मैच?

 

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा…

हैदराबाद (ए)। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत 18 जनवरी से होगी. दोनों टीमों के बीच श्रृंख्ला का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर के रूप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. दरअसल, सुंदर अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं. अक्षर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में निजी कारणों से छुट्टी ली है।

वाशिंगटन सुंदर करेंगे अक्षर को रिप्लेस अक्षर पटेल की अनुपस्थिति में वाशिंगटन सुदंर भारतीय टीम में एक आलराउंडर के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे. सुंदर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे हालांकि उन्हें उस श्रृंख्ला में मौका नहीं मिल पाया था. पर अब अक्षर पटेल के न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं रहने पर सुंदर को टीम के प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय माना जा रहा है।

बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होगी. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी, जबकि टॉम लेथम न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, इस मैच में विराट कोहली की नजर एक बड़े रिकार्ड पर होगी. दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रनों के आंकड़े से महज 119 रन दूर है. विराट कोहली इस वक्त जिस प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह पहले वनडे मैच में इस आंकड़े को पार कर सकते हैं।

विराट कोहली ने अब तक 268 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 12754 रन बनाए हैं. इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान का औसत 58.68 जबकि स्ट्राइक रेट 93.68 रहा है. वहीं, वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक स्कोर 183 रन है. इसके अलावा विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में 46 शतक लगा चुके हैं. जबकि 64 बार पचास रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. विराट कोहली 104 टेस्ट मैचों मं 8119 रन बना चुके हैं. विराट कोहली के नाम 115 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 4008 रन बना चुके हैं. बहरहाल, विराट कोहली इंटरनेशनल मैचों में 25 हजार रनों के आंकड़े महज 119 रन दूर हैं।

यहां देखें लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वहीं, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. हालांकि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा. यानि क्रिकेट फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार का बिना प्लान लिए मैच नहीं देख पाएंगे. गौरतलब है कि दोनों टीमें वनडे सीरीज के बाद टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, सेंटनर, ईश सोढ़ी, फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर और आटा ब्रेसवेल।

Related Posts