भिलाई। दिनांक 13.01.2023 को वायसेप ब्रिज के पास एक बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात के आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमणलाल (भापुसे) के नेतृत्व में सीएसपी स्काट और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर मामले की विवेचना में लगाया गया। जिसमें टीम को सीसीटीवी फुटेज और आटो में लूट करने वाले पुराने आरोपियों की तस्दीक और गाड़ी नंबर के आधार पर आरटीओ से चेक करने एवं मेन्यूअल चेकिंग हेतु अलग-अलग टीम बनाई गई थी। जिसमें प्रार्थी के बताये अनुसार आटो क्रमांक 2743 नंबर के आटो मालिक का आरटीओ कार्यालय से पता करने पर सूर्य प्रकाश सोनी निवासी बेरला जिला बेमेतरा का होना पाया गया।
जिसमें दुर्ग सीएसपी द्वारा बेमेतरा पुलिस से संपर्क कर दिये गये
पते के आधार पर पता- तलाश करने बोला गया था। जिसमें बेरला पेट्रोलिंग द्वारा सुर्य प्रकाश सोनी से सम्पर्क किया गया जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि गाड़ी को वर्ष 2016 में दुर्ग मोटर्स पॉलीटेक्नीक कालेज के सामने दुर्ग से एक्सचेंज कर दूसरी गाड़ी ली गई थी। सिविल टीम द्वारा पता करने पर दुर्ग मोटर्स का कार्यालय चार-पांच साल पहले बंद होना पाया गया। आसपास
संपर्क करने से पता चला कि उसकी दूसरी ब्रांच जीके इलेक्ट्रीक राजेन्द्र पार्क चौक दुर्ग में है वहां जाकर पता करने पर ब्रांच बंद होने से पुराना रिकार्ड का होना नहीं पाया गया। उसके बाद
एक टीम सीसीटीवी फुटेज में लगी थी उसमें भी फुटेज स्पष्ट नहीं आने से कार्य को आगे बढ़ाने के लिये टीम को मेन्यूअली काम पर लगाया गया जिसमें सिविल टीम द्वारा दुर्ग भिलाई के लगभग पांच सौ से ज्यादा आटो की तस्दीकी की गई।
जिसमें उसी तारतम्य में खुर्सीपार होण्डा शोरूम के पीछे आटो क्रमांक सीजी 07 टी 2743 संदिग्ध हालत में खड़ी मिली जिसे टीम द्वारा दूर से ही वॉच किया जा रहा था। ड्रायवर के आने पर पुलिस टीम मुसाफिर बनकर उसके पास पहुंची और उसे पूछताछ हेतु पद्मनाभपुर थाना लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में ड्रायवर द्वारा किसी भी घटना में शामिल होने से इंकार कर दिया लेकिन सिविल टीम के लगातार और सख्त पूछताछ के आगे ड्रायवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया एवं लूट की रकम को आपस में बांट लेना बताये। तत्काल सिविल टीम एवं एसीसीयू की टीम द्वारा घेराबंदी कर बचे हुये आरोपियों को दबोचा गया। सभी आरोपियों को पद्मनाभपुर थाना लाकर सघन पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने नगदी 35000रू. एवं एक नग मोबाईल फोन लूट करना स्वीकर किये।
सभी आरोपियों से प्रार्थी से लूटी हुई जुमला रकम 19000रू. और मोटोरोला कंपनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया शेष रकम को खाने पीने में खर्च हो जाना बताये। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना पद्मनाभपुर से की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव तिवारी थाना प्रभारी पद्मनाभपुर, सउनि गंगाप्रसाद श्रीवास, एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, सउनि शमित मिश्रा, सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, गौर सिंह, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद एवं एसीसीयू दुर्ग के आरक्षक प्रदीप सिंह, संतोष गुप्ता, धीरेन्द्र यादव, नरेन्द्र सहारे, अजय कुमार यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।
थाना पद्मनाभपुर, अप0 क्र० 42/23, मशरूका: नगदी रकम 19000रू एवं मोटोरोला कंपनी का मोबाईल फोन
आरोपी का नाम (1) आरोपी का नाम जैकी सिंह पिता स्व0 राजकुमार उम्र 30 साल साकिन केम्प 1 अर्जुन नगर दिवाकर पार्षद के घर के पास छावनी।
( 2 ) मुबारक हुसैन पिता नबी हुसैन उम्र 34 साल साकिन उड़िया मोहल्ला बसंत टाकीज के पीछे केम्प 1 भिलाई।
( 3 ) हरदीप सिंह उर्फ बंटी पिता चरणजीत सिंह उम्र 33 साल निवासी यादव हॉटल के पास अवंती बाई चौक कोहका भिलाई थाना वैशाली नगर।
( 4 ) डोमनिक फ्रांसिक पिता जोसिफ फ्रांसिस उम्र 28 साल साकिन सैय्यद आटोडील के पीछे टाटा लाईन केम्प 1 भिलाई थाना छावनी।















