BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: वनडे मैच में सबसे अधिक रन से जीत दर्ज की, श्रीलंका को 317 रनो से हराकर सीरीज 3-0 से जीती

वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 2008 में 290 रनों से जीत हासिल की थी…

तिरुवंतपुरम (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जारी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का समापन हो गया है। ये सीरीज काफी रोमांचक रही। मेजबान टीम ने 3-0 से इस सीरीज पर विजय हासिल की। वहीं, पहले वनडे मुकाबले की तरह ही तीसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आई। श्रृंखला का आखिरी मुकाबला तिरुवंतपुरम के स्टेडियम में 15 जनवरी को खेला गया, जहां रोहित शर्मा एंड कंपनी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 317 रन से शानदार जीत अपने नाम दर्ज की। इस मैच में मेहमान टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही बुरी तरह से फ्लॉप हुए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की कमाल की शुरुआत रही। भारतीय बल्लेबाजों पर श्रीलंकाई गेंदबाज पूरी तरह से बेअसर नजर आए। पारी का आगाज करते हुए शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और 116 रन बनाते हुए अपनी वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा ने 42 रन बनालर चमिका करुणारत्ने की गेंद पर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली ने एक छोर पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम के लिए जमकर रन बटोरे और गिल और श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला।

उन्होंने शुभमन के साथ दूसरी विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। वहीं, अय्यर के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 108 रन की पार्ट्नर्शिप रही। 38 रन के निजी स्कोर पर अय्यर को आउट लहीरु ने इस जोड़ी को तोड़ा। हालांकि, विराट मेजबान टीम की पारी खत्म होने तक नाबाद रहे। उन्होंने 85 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 46वां शतक जड़ा और 110 गेंदों पर 13 चौके और आठ छक्के की बदौलत 166 रन बनाए।

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका। राहुल 7 रन और सूर्या 4 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा अक्षर पटेल 2 रन बनाकर नाबाद वापिस लौटे। रजिता और लहीरु ने श्रीलंका के लिए दो-दो विकेट चटकाए। करुणारत्ने के नाम भी एक विकेट दर्ज हुआ। मैच की शुरुआत से विकेट संभालकर खेल रही टीम इंडिया ने आखिरी पांच ओवर में 58 रन बनाते हुए तीन विकेट खोए। विराट और गिल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर रोहित शर्मा की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 391 रन का टारगेट सेट कर पाई।

श्रीलंका के खिलाफ खेले गई एकदिवसीय सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा। उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बनाया। सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 113 रन की पारी खेल अपने वनडे करियर का 45वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 73वां शतक जड़ा। इसके बाद तीसरे मैच में महज 85 गेंदों पर उन्होंने शतकीय पारी खेल अपने ओडीआई करियर का 46वां शतक जड़ा। ये इस सीरीज का उनका दूसरा शतक था।

उन्होंने तीसरे मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। वहीं, उन्होंने 106 गेंदों पर 150 रन वही पूरे किए। लेकिन वह 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने के ईशान किशन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। क्योंकि ईशान ने 150 रन बनाने के लिए 103 गेंदों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने में किंग कोहली अब भी तीन कदम पीछे हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में तेंदुलकर के नाम 49 शतक दर्ज हैं।

सिर्फ तीन बल्लेबाज छू सके दहाई का आंकड़ा: भारत की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा थू सके. तिरुवनंतपुरम में पहले टीम इंडिया ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और फिर मोहम्मद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. सिराज ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 32 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिलीं। श्रीलंका के लिए ओपनर नुवानिडु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 11 और कसुन रजिथा ने नाबाद 13 रन बनाए. इसके अलावा अविष्का फर्नांडो 01, कुसल मेंडिस 04, चरिथ असालंका 01, वानिंदु हसारंगा 01 और चमिका करुणारत्ने 01 रन पर पवेलियन लौटे।

Related Posts