BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसटी- एससी कल्याण संबंधित संसदीय समिति की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके ने सेल के समस्याओं से कराया अवगत

भिलाई। 11 से 13 जनवरी को गोवा की राजधानी पणजी में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण संबंधित संसदीय समिति भारत सरकार नई दिल्ली के अध्यक्ष लोकसभा सांसद किरीट प्रेमभाईजी सोलंकी एवं उनके साथ पार्लियामेंट्री कमिटी के सदस्यगण राज्यसभा एवं लोकसभा दोनों सदन के संसदगण छेदी पासवान, गोदेती माधवी, डॉक्टर वी शिवदासन, उपेंद्र सिंह रावत, गौतम सिंह डेमोर, अशोक महादेवराव नेते, प्रतिमा मंडल, जगन्नाथ सरकार नीरज, अनिल फिरोजिया, अजय तमता एवं अन्य सदस्य की मीटिंग सेल के सभी 16 यूनिट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लिये।

जिसमें सेल एससी-एसटी इम्पलाईज फेडरेशन केंद्रीय कमेटी, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार रामटेके ने सेल के समस्याओं को उनके समक्ष रखा, समस्याओं को रखते हुए सुनील रामटेके ने कहा कि वरीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के अधिकारियों की उपस्थिति बहुत ही कम है, इसमें पारदर्शिता लाई जाए, डायरेक्टर इंचार्ज स्तर के पद में एक भी नहीं है सेल के प्रत्येक यूनिट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर एवार्ड चालू किया जाए जोकि नेहरू एवार्ड के समकक्ष होना चाहिए , विदेश ट्रेनिंग में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्राथमिकता दिया जाए साथ ही सेल में अगर किसी भी तरह की प्रशिक्षण दी जाती है तो अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ हर प्रशिक्षण में भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

एमएसएमई के गाइडलाइन को सेल में पालन नहीं किया जाता है इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाए जिससे कि एससी एसटी को ठेकेदारी मिल सके , सेल के सी० एस० आर० के गतिविधि में फेडरेशन के प्रतिनिधि को शामिल किया जाए , सी० एम० ओ० (सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन) में आज तक मुख्य महाप्रबंधक के पद पर एससी एसटी को नहीं बनाया गया है प्राथमिकता के साथ मुख्य महाप्रबंधक के पद पर सीएमओ में बनाया जाए सेल के प्त्येक यूनिट में लीज प्रक्रिया चालू किया जाए। एवं लाइसेंस प्रक्रिया में एससी एसटी कर्मचारियों को आरक्षण दिया जाए।

फेडरेशन की ओर से मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष एमके अभिमन्यु संयुक्त सचिव जगदीश छुरा, सचिव दिलीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत रंजन, संयुक्तमहासचिव गौरंगा मंडल जयप्रकाश कुमार, बाबाराव मून आयोजक सचिव उपाध्यक्ष सुदेश गौतम , गौतम दास, उपेंद्र सिंकु महासचिव मिस बबीता ,श्रीनिवास, उज्जवल मंडल ,सुंदर कृष्णन ,शरद चंद्र परीक्षा, एसके सुनके के अतिरिक्त देश भर के समूचे PSU एवं सेल एस. सी./एस. टी. फेडरेशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts