BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी को करेंगे छात्रों से करेंगे “परीक्षा पे चर्चा”: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं को दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के आखिरी हफ्ते में करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, इस कार्यक्रम के मद्देनजर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेश इकाइयों को अहम निर्देश दिए हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिरी हफ्ते में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन कराएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने ट्वीट किया, “एक परीक्षा पूरी जिंदगी होती है क्या? जी नहीं….आइए, ‘परीक्षा पे चर्चा’ में तनाव मुक्त परीक्षा की बात करें।”

केंद्र में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का कहना है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों में ‘जिंदगी की परीक्षा’ की समझ पैदा करने के लिए कराया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेश इकाइयों को निर्देश दिए हैं. निर्देशों में कहा गया है कि 20 जनवरी से पहले सभी ज़िलों में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएं।

नड्डा की ओर से दिए गए अहम निर्देश: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक “एग्ज़ाम वारियर्स” को ज़्यादा से ज़्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष नड्डा की ओर से पार्टी के नेताओं को कला, खेल, शिक्षण और सामाजिक क्षेत्रों जुड़े व्यक्तियों को भी इस कार्यक्रम बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

देश भर के बच्चों से होगा का सीधा संवाद: सत्‍तारूढ़ दल (बीजेपी) की कोशिश है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रमों में सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की मौजूदगी रहे. इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं. एक बीजेपी नेता के मुताबिक, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के बच्चों से सीधा संवाद करते हैं. उनके सवालों को सुनते हैं और उनके जवाब देते हैं।

2018 से हो रही है ‘परीक्षा पे चर्चा’ इस कार्यक्रम की शुरूआत 16 फरवरी 2018 में की गई थी. इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते हैं. उन्‍होंने ही यह ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम शुरू कराया. 2018 से हर साल में पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं. इसमें विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षा के अलावा असल जिंदगी की परीक्षा के बारे में भी प्रेरित किया जाता है. इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 27 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

https://twitter.com/narendramodi/status/1613819805945171970?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1613819805945171970%7Ctwgr%5Ee47c4c915d213a26f8540381a54fe48ed00c5308%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fprime-minister-narendra-modi-will-participate-in-pariksha-pe-charcha-with-students-jp-nadda-directions-for-bjp-leaders-ann-2308179

Related Posts