भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा, वहीं, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है…
नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीं, इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. बता दें कि बीसीसीआई ने अभी सिर्फ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान किया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविअश्विन, अक्षर पटेल पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को पहली बार टेस्ट टीम में जगह: रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं, लिमिटेड ओवर क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. ईशान किशन ने पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ रिकार्ड दोहरा शतक बनाया था. जबकि सूर्यकुमार यादव लिमिटेड ओवर क्रिकेट में लगातार अपवा जलवा बिखेर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल इंटरनेशनल टी20 मैचों में 3 बार शतक का आंकड़ा पार किया था।
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9-13 फरवरी, दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी, तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च और चौथा टेस्ट 9-13 मार्च के बीच खेला जाएगा. इसके बाद 17 मार्च को पहला वनडे, 19 मार्च को दूसरा वनडे और 22 मार्च को तीसरा वनडे खेला जाएगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1613939411573706760?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1613939411573706760%7Ctwgr%5E1751fd3d4d64ee3deba3cbd3479b966574db3e78%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fthe-indian-team-has-been-announced-for-the-border-gavaskar-trophy-against-australia-2307459















