BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

29 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा, 31 जनवरी तक कर सकते है आवेदन

 

दुर्ग। जवाहर नवोदय विद्यालयों में छात्रों का प्रवेश जेएनवी चयन परीक्षा के माध्यम से होना है। सत्र 2023-24 हेतु नवोदय चयन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर लगभग 30 लाख छात्रों के नामांकन की उम्मीद है। उक्त परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवार जिले के दूरस्थ इलाकों से हैं, उन तक पहुंचने के लिए ठोस प्रयास आवश्यक है जिससे योग्य और मेधावी छात्रों को जानकारी मिल सके।

इस संदर्भ में जेएनवी चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई हैं। कक्षा 6वीं के लिए पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है जिसके लिए लिंक उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक एनवीएस वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर सकते है। जेएनवी चयन परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी जिसके लिए आवेदन दर्ज करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 है।

नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त विनायक गर्ग ने जेएनवी में प्रदान की जाने वाली बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक गुणवत्ता वाली शिक्षा के बारे में व्यापक प्रचार करने के निर्देश संचालित नवोदय विद्यालय को दिए हैं ताकि छात्र और अभिभावक के बीच तत्काल इसका प्रचार-प्रसार किया जा सके।

Related Posts