BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सबकी आय में वृद्धि करना मुख्य लक्ष्य है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबकी आय में वृद्धि करना मुख्य लक्ष्य है। विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आय में वृद्धि हो रही है। हमने स्वास्थ के लिए विभिन्न योजनाएं लाई है , शिक्षा के लिए राशि दी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोले, आज गरीब घर के बच्चे भी अंग्रेजी में बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा का भी ध्यान रख रहे हैं । छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम भी कर रहे हैं। आदिवासी संस्कृति को भी सरंक्षित करने का प्रयास किया, देवगुड़ी का विकास किया, स्थानीय त्योहारों में शासकीय अवकाश की घोषणा की। राम वनगमन पथ का लगातार विकसित कर रहे हैं।लोगों की आस्था और श्रद्धा को देखते हुए चंदखुरी, शिवरीनारायण और राजिम में भगवान राम की भव्य प्रतिमा की स्थापना की है।

मुख्यमंत्री को खूब भाया नगरी दुबराज का चाँवल, उड़द बड़ा और आलू मुनगा की सब्जी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेलरगांव में आदिवासी वनपट्टा धारी किसान एवं श्रमिक शिवप्रसाद नेताम के घर भोजन करने पहुंचे। उनके आने से किसान परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 60 वर्षीय आदिवासी किसान श्रमिक श्री नेताम ने घर पहुंचने पर परिवार ने पूरी आत्मीयता मुख्यमंत्री का स्वागत तिलक और आरती से किया।

मुख्यमंत्री को यहां घर पर बने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यजनों का भोजन परोसा गया। जिसमें नगरी का प्रसिद्ध दुबराज चाँवल के  साथ उड़द बड़ा, रोटी, अरहर दाल, मुनगा- आलू बड़ी, खट्टा में मूली भाटा, लाल भाजी, चना भाजी, भथुवा भाजी, टमाटर चटनी, आचार व पापड़ का मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने दुबराज चाँवल की खेती सहित अन्य फसल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिवार वालों से बातचीत की और उनका हाल चाल भी पूछा। श्री नेताम ने बताया कि उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं। उन्हें वनाधिकार पत्र के तहत एक एकड़ जमीन मिली है, जिसमें वे खेती करते हैं। इसके अलावा वे मजदूरी करके जीवन चलाते हैं। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए श्री नेताम एवं उनके  परिवार को धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किए, उन्होंने परिवार वालों के साथ एक ग्रुप फोटो भी ली।

मुख्यमंत्री के साथ जिले की प्रभारी मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, स्थानीय विधायक लक्ष्मी ध्रुव, शिव प्रसाद नेताम एवं  कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने भोजन किया। इस अवसर पर श्री नेताम ने कहा कि प्रदेश के मुखिया का हमारे घर आकर सादगी और आत्मीयता के साथ भोजन करना, हम सबके लिए गौरव का पल है। यह पल हमें जिंदगी भर याद रहेगा।

Related Posts