रायपुर। प्रार्थी मोह0 हनीफ थाना सिविल लाईन में दर्ज कराया कि वह संजय नगर टिकरापारा में रहता है तथा आईस कैंडी का व्यापार करता है। दिनांक 21.10.2020 के रात्रि करीबन 11ः53 बजे प्रार्थी के जीजा मोह0 युनुस ने फोन कर बहुत जरूरी काम होना कहकर तत्काल प्रार्थी को अपने घर अहमदी कालोनी ओ.सी.एम. चैक के पास बुलाया जिस पर प्रार्थी तुरंत अपने जीजा के घर गया। पूछताछ में प्रार्थी के जीजा मोह0 युनुस ने प्रार्थी को बताया कि उसका लड़का आमिर सोहेल रात्रि करीबन 09ः15 बजे घर से निकला है जो पांच दस मिनट के अंदर शंकर नगर से वापस आने को बोला था किंतु रात करीबन 10ः20 बजे तक घर नहीं आने से उसके माबाईल फोन पर लगातार फोन करने पर घंटी जा रही है परंतु फोन रिसीव नहीं कर रहा है। प्रार्थी के जीजा मोह0 युनुस ने यह भी बताया कि रात्रि करीबन 11ः44 बजे आमिर सोहेल के मोबाईल फोन से उनके पास फोन आया जिसमें कोई अज्ञात व्यक्ति बात किया तथा उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि हम लोग तुम्हारे लड़के आमिर सोहेल को गिरफ्तार कर लिये है और हमें तत्काल 30 लाख रूपये दो तो सोहेल को छोडेंगे और नहीं दोगे तो उसे मार डालेंगे। उस अज्ञात व्यक्ति ने उसी समय सोहेल से भी बात कराया तो सोहेल काफी डरा घबराया और रोता हुआ बोला कि पप्पा मुझे इन लोगों से बचा लो, ये लोग मुझे किडनैप कर लिये है, ये जो भी मांग रहे है इन्हें दे दो नही ंतो मुझे जान से मार डालेंगे। मेरे आंख में पट्टी बांधे है, मुझे कार मंे बैठाये है और मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कहां लाये है। इस घटना की जानकारी होने पर प्रार्थी अपने भांजा सोहेल के मोबाईल फोन के दोनों नंबरों में लगातार कई बार बात किया तो हर बार वहीं अज्ञात व्यक्ति फोन से बात कर रहा था और फिरौती में 30 लाख रूपये नहीं देने पर सोहेल को जान से मारने की धमकी दिया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन मंे धारा 364ए भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा अपहरण कर फिरौती मांगने की घटना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी, प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.के.मिश्रा को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं अपहृत आमिर सोहेल को सकुशल बरामद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की अलग – अलग टीमों का गठन किया गया। टीम के सदस्यों प्रार्थी एवं अपहृत के पिता मोह0 युनुस से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया जाकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास करने के साथ – साथ उन्हें लोकेट करने के भी प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृत के मोबाईल फोन में फोन करने पर आरोपियों द्वारा पुनः 30 लाख रूपये फिरौती की मांग की गई। जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु योजना बनायी गयी तथा आरोपी को फिरौती की रकम देने हेतु स्थान पूछने पर आरोपी ने वालफोर्ट सिटी भाठागांव पास आकर फिरौती की रकम देने कहा। योजना के अनुसार पुलिस टीम का एक सदस्य अपहृत का परिजन बनकर आरोपी के बताये स्थान पर गया तथा टीम के अन्य सदस्य आसपास के स्थानों में घेराबंदी किये। इसी दौरान आरोपी डियो वाहन क्रमांक सी जी/04/एल के/8394 में फिरौती की रकम लेने आया तो उसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमीन अली निवासी मौदहापारा रायपुर का होना बताया टीम द्वारा अपहृत एवं अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपी आमीन अली द्वारा अपहृत एवं अन्य आरोपियों की उपस्थिति के स्थान एवं वाहन के संबंध में बताया गया जिस पर एक टीम द्वारा घटारानी मार्ग में स्थित जंगल पास जाकर आरोपियों के वाहन को चिन्हांकित किया गया। आरोपियों को इस बात की भनक लग चुकी थी कि उन्हें पकड़ने पुलिस टीम आ चुकी है जिस पर आरोपियान अपनी स्विफ्ट वाहन को और तेज गति से भगाने लगे जिस पर टीम द्वारा आरोपियों का पीछा व घेराबंदी किया जाकर आरोपियों के वाहन को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियान वाहन को धीमा किये इसी दौरान एक आरोपी वाहन से कूद कर फरार हो गया तथा वाहन में सवार आरोपी पीयूष रायचूरा एवं फ्रांसीस मांझी को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृत आमिर सोहेल को इनके कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया कि वे लोग आमिर सोहेल का शंकर नगर स्थित प्रिज्म मेडिकल के सामने से अपहरण किये थे तथा पूरी रात अपहृत को रायपुर से धमधा, गण्डई, छुईखदान, खैरागढ़, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, आरंग घुमाते हुये गरियाबंद मार्ग वाले जंगल में ले गये थे। आरोपियों एवं उनकी वाहन को कोई पहचान न सके इस हेतु वे वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाये थे तथा कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपियान वाहन के नंबर प्लेट को बदल देते थेे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/04/एच व्ही/7621, डियो वाहन क्रमांक सी जी/04/एल के/8394, चाकू, फर्जी नंबर प्लेट एवं रस्सी जप्त किया गया है। फरार आरोपी रोहन उर्फ संदीप के संबंध में पतासाजी की जा रही है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
- आमीन अली पिता कय्यूम अली उम्र 28 साल निवासी रजबंधा मैदान नवभारत प्रेस के पीछे
मौदहापारा रायपुर। - पीयूष रायचूरा पिता ललित रायचूरा उम्र 32 साल निवासी तालाब पार मौदहापारा रायपुर।
- फ्रांसीस मांझी पिता स्व0 सामेल मांझी उम्र 32 साल निवासी डब्ल्यू आर एस कालोनी खमतराई रायपुर।









