BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मुख्यमंत्री हो तो ऐसा! त्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा ने जीता दिल, इलेक्शन कैंपेन छोड़कर 10 साल के बच्चे की सर्जरी करने पहुंचे अस्पताल

सीएम माणिक साहा त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में इस विभाग के प्रोफेसर रहे हैं, ऐसे में डॉक्टरों ने सीएम माणिक साहा से परामर्श लिया था, इसके बाद उन्होंने खुद बच्चे की सर्जरी करने का फैसला किया…

त्रिपुरा (ए)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने बुधवार को एक मेडिकल कॉलेज में सफल डेंटल सर्जरी की. उन्होंने हापनिया में अपने पुराने कार्यस्थल पर 10 वर्षीय लड़के की ओरल सिस्टिक लेसन सर्जरी की. डॉ. साहा त्रिपुरा के एक प्रसिद्ध मैक्सिलोफेशियल सर्जन हैं. सर्जरी के लिए आज सुबह 9 बजे त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश करने पर उनके पूर्व सहयोगियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सफल सर्जरी करने के बाद सीएम डॉ. माणिक साहा सुबह करीब साढ़े नौ बजे चेहरे पर मुस्कान के साथ ऑपरेशन थियेटर से बाहर आए. डॉ. साहा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में ओरल और मैक्सिलोफेशियल विभाग के प्रमुख थे।

सीएम बोले- मूल पेशे में आना अच्छा लगा: मीडिया से बात करते हुए डॉ. साहा ने कहा कि, “मैंने फैसला किया था कि आज सुबह मैं किसी भी प्रशासनिक या राजनीतिक कार्यों में व्यस्त नहीं रहूंगा, बल्कि ऑपरेशन थियेटर में वापस आऊंगा. एक चिकित्सक के रूप में मरीजों की मदद करने के लिए अपने मूल पेशे में वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है।”

सिस्टिक ग्रोथ की समस्या से जूझ रहा था बच्चा: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम माणिक साहा ने जिस बच्चे की सर्जरी की, वह बच्चा मुंह के ऊपरी हिस्से में सिस्टिक ग्रोथ की समस्या से जूझ रहा था. इस समस्या की वजह से उस बच्चे के साइनस की हड्डियों पर भी असर पड़ रहा था. क्योंकि माणिक साहा त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में इस विभाग के प्रोफेसर रहे हैं, ऐसे में गंभीर केस होने की वजह से डॉक्टरों की एक टीम ने मुख्यमंत्री माणिक साहा से परामर्श लिया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद ही बच्चे की सर्जरी करने का फैसला किया।

ये डॉक्टर भी रहे सर्जरी करने वाली टीम में: सीएम साहा की अगुवाई में 7 सदस्यों की टीम ने करीब एक घंटे तक बच्चे की सर्जरी की. इस टीम में डॉ. अमित लाल गोस्वामी, डॉ. पूजा देबनाथ, डॉ. रुद्र प्रसाद चक्रवर्ती, डॉ, स्मिता पॉल, डॉ. कंचन दास, डॉ. शर्मिष्ठा बानिक सेन और डॉ. बैशाली साहा शामिल रहीं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1613124085449625600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1613124085449625600%7Ctwgr%5E98b1409509f0a15bca24f40d7111b8ee85963b54%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fmanik-saha-cm-of-tripura-did-successful-dental-surgery-of-10-years-old-kids-he-leave-election-campaign-2305749

Related Posts