वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर एक बार बुधवार को पथराव हुआ है, इस बार यह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास का है…
नईदिल्ली (ए)। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर एक बार कल बुधवार 11 जनवरी को पथराव हुआ है. इस बार यह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास कांचरापलेम का मामला है। इसको मंगलवार 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हरी झंडी दिखाना है। डीआएम ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पथराव वंदे भारत एक्सप्रेस रेल के रखरखाव के दौरान हुआ है. उन्होंने आगे बताया कि खिड़की का कांच पत्थरबाजी से.टूट गया है. मामले की जांच जारी है।
पहले भी हुआ पथराव: न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इससे पहले 3 जनवरी को भी पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ था. यह दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा एरिया के पास से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी. इस दौरान रेल के सी-3 (C-3) और सी-6 (C-6) कोच पर पत्थर फेंकने से खिड़की का शीशा टूट गया है।
इसी दिन मालदा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कुमारगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर यह पथराव किया गया. इस घटना में 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस के डिब्बा संख्या सी-13 का शीशा टूट गया। इस पूरे मामले पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव बंगाल में नहीं बिहार में हुआ था. उन्होंने कहा था कि हमारे प्रदेश के बारे में फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने वंदे भारत को लेकर कहा था कि पुरानी रेल में नया इंजन लगा दिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1613186881327632387?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1613186881327632387%7Ctwgr%5E084219b3a06fd2189e051d1752c2d33c489bd886%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-9829729391061367024.ampproject.net%2F2301031703000%2Fframe.html















