BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज कोलकाता में, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है, दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा, इस मैच को कब व कहां देखें, यहां जानिए सब कुछ…

 

कोलकाता (ए)। मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 67 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में सफलता हासिल की। अब दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की बारी है। मेहमान टीम के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा जबकि भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पहले वनडे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। ये बड़ा स्कोर विराट कोहली (113) के शतक और रोहित शर्मा, शुभमन गिल के अर्धशतकों की बदौलत खड़ा हो पाया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी कड़ी टक्कर देने का प्रयास किया लेकिन वे 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन बनाने में ही सफल रहे। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों में उमरान मलिक तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। इसी साल वनडे विश्व कप होना है इसलिए दूसरे वनडे में जीत हासिल कर भारत नए साल का आगाज वनडे सीरीज जीतकर करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि दूसरे वनडे के बारे में सभी जानकारियां।

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 12 जनवरी 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे मैच?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की इस सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी (गुरुवार) को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

 

किस ग्राउंड पर खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होगा।

कब व कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर टेलीकास्ट? 

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच को आप दोपहर 1.30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा। जबकि आप मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।

भारत और श्रीलंका की वनडे टीमें

टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंकाई टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंदारा, महेश थीकसाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिता, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशान, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा, समरविक्रम, कुसाल मेंडिस, चरिथ असंका और धनंजय दी सिल्वा।

Related Posts