रायपुर। थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 255/20 धारा 22 (ख) एन.डी.पी.एस. के प्रकरण में अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा इस व्यवसाय से जुड़े मुम्बई निवासी रायडेन बेथेलो के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जो गिरफ्तार आरोपियों को एम.डी.एम.ए. की सप्लाई करता था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी रायडेन बेथेलो की पतासाजी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। जिस पर टीम उडीसा के विभिन्न शहरांे में भेजी गयी परंतु आरोपी का पता नहीं चला। इसी दौरान टीम को आरोपी की रायपुर में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा रायपुर के समस्त थानों में आरोपी का हुलिया एवं अन्य जानकारी साझा किया गया। इसी दौरान आमापारा चै।क पास थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा आरोपी रायडेन बेथेलो को पकड़ा गया एवं उसके कब्जे से एम.डी.एम.ए. जप्त किया गया। आरोपी विगत 03 वर्षो से रायपुर आना – जाना करता था तथा आरोपी रायगढ़ में ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है जहां से छत्तीसगढ़, झारखण्ड एवं उडीसा में कारोबारी फैलाव है। आरोपी मूलतः मुम्बई का निवासी है। आरोपी रायपुर आने के बाद सर्वप्रथम मिन्हास उर्फ हनी एवं अभिषेक उर्फ डेविड के संपर्क में आया और उनसे आशीष राय व निकिता पांचाल की खरीदी-बिक्री करने लगा इसी दौरान आरोपी रायडेन बेथेलो की दोस्ती श्रेयांश झाबक, विकास, आशीष राय व निकिता पांचाल से हुई। आरोपी लगातार गोवा जाकर एम.डी.एम.ए. लाता था तथा रायपुर में गिरफ्तार आरोपियों को बिक्री करता था तथा आरोपी ने आशीष राय व निकिता पांचाल को भी गोवा ले जाकर एम.डी.एम.ए. बिक्री करने वालों से मिलाया था। आरोपी रायडेन बेथेलो जब भी रायपुर आता था आशीष राय व निकिता पांचाल के साथ रूकता था तथा आशीष राय व निकिता पांचाल अपने घरों में पार्टीयों का आयोजन करते थे जिसमें तीनों मिलकर पार्टी में शामिल अन्य लोगों को एम.डी.एम.ए. सर्व करते थे। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रायडेन बेथेलो से भी इस काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों के विरूद्ध अब तक की पहली व सबसे बड़ी कार्यवाही की गई। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहे
गिरफ्तार आरोपी – रायडेन बेथेलो पिता हेडाल बेथेलो निवासी मुम्बई।









