BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

43 लाख रुपए से भरे दो बैग के साथ 3 लोग पकड़ाये, 500 और 100 रुपये के नोटों से भरे थे दोनो बैग

इसी महीने की शुरूआत में यहां करीब 60 लाख रुपए की बेहिसाब नकदी  जब्त की गई, पुलिस द्वारा कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया…

कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से फिर भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. इस बार कोलकाता के स्ट्रैंड रोड से 43 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है. पुलिस ने नकदी से भरे दो बैग समेत 3 लोगों को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किए गए 3 व्यक्तियों के पास 43 लाख रुपये कीमत के 500 और 100 रुपये के नोटों से भरे दो बैग थे।

बता दें कि, कोलकाता में लाखों रुपए का कैश जब्त किए जाने की हफ्तेभर में यह दूसरी घटना है. इसी महीने की शुरूआत में यहां करीब 60 लाख रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की गई. पुलिस द्वारा कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीते मंगलवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. पुलिस की ओर से बताया गया कि हवाला लेन-देन के लिए बड़ी रकम रखे होने के बारे में मिली एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।

कहां से लाए लाखों का कैश चल रही जांच: सोमवार, 9 जनवरी की घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि, धन का स्रोत जानने के लिए जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि पैसे कहां भेजे जाने थे. वहीं, सूचना आयकर विभाग को भी दी जा सकती है. बहरहाल, गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले भी कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के उपद्रव-रोधी अनुभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी. विगत सोमवार की शाम को बड़ा—बाजार इलाके में से पहले एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसके पास से 9 लाख रुपए जब्त किए गए. उससे पूछताछ करने के बाद, 8 अन्य लोगों को बड़ा—बाजार इलाके के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के पास से 59,76,200 रुपए नकद जब्त किए गए।

Related Posts