BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरों के दो गुटों में देर रात जमकर हुई मारपीट: दो की मौत, 15 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की खोजबीन जारी

भिलाई। रविवार को देर रात पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ। इस मारपीट में चाकूबाजी की घटना भी  हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे चाकू चलाई। इस मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रविवार रात तकरीबन दो बजे की बताई जा रही है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि चोरों के दो गुटों के बीच यह लडाई हुई है। एक गुट में करीब 15 से 25 लोग है जबकि दूसरे गुट के 7 लोग हैं। पुलिस की लगातार कार्यवाही से दूसरे गुट के लोग पकड़े जा रहे थे, जिसके कारण दूसरे गुट को लगा कि की वह गुट मुखबिरी कर रहे है तभी हमारे लोग पकड़े जा रहे है इसलिए ये घटना हुई है। करीब 15 से 25 लोग के गुट वाले 7 गुट के लोगो को इतना मारा करा की दो की मौत हो गई है।

एसपी पल्लव ने बताया कि सूचना पर खुर्सीपार और पुरानी भिलाई थाना की पेट्रोलिंग और क्राइम की टीम देर रात मौके पर पहुंची और सभी मिलकर मिलकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार की है वही अन्य आरोपियों की पहचान की जारी है और खोजबीन जारी है। दो और पहचाने हुए आरोपी की खोज जारी है, सीसीटीवी से होगी और आरोपियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी।

Related Posts