BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महिला के बैग में मिला ‘पालतू’ सांप, एयरलाइंस ने जारी की एक्स-रे तस्वीर

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारियों ने एक ऐसी महिला को पकड़ा, जिसके कैरी बैग में चार फुट लंबा सांप था, महिला उस सांप को साथ लेकर जा रही थी…

नईदिल्ली (ए)। अमेरिका के एक हवाई अड्डे पर एक अजीबोगरीब घटना ने हर किसी को चौंका दिया. क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगे कि कोई अपने कैरी बैग में एक सांप को लेकर यात्रा करने जा रहा हो. हमें मालूम है कि आपको हमारी बात अटपटी लग रही होगी लेकिन ऐसा ही कुछ अमेरिका में हुआ है।vदरअसल, अमेरिका के टाम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारियों ने एक ऐसी महिला को पकड़ा, जिसके कैरी बैग में चार फुट लंबा सांप था. महिला उस सांप को साथ लेकर जा रही थी. ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा जांच के दौरान की एक्स-रे फोटो भी शेयर की. एक्स-रे में बैग के अंदर, जूते और लैपटॉप जैसे अन्य सामानों के साथ एक बोआ कंस्ट्रिक्टर (सांप) दिख रहा है।

दिसंबर को हुई थी घटना: TSA के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पिछले महीने 15 दिसंबर को हुई थी. एयरलाइन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उस बैग में एक डेंजर नूडल है… एक यात्री के कैरी-ऑन बैग में बैठा सांप बोआ कंस्ट्रिक्टर था! एक्स-रे मशीन से गुजर रहे किसी पालतू जानवर को पकड़ने के लिए वास्तव में हमारे पास कुछ नहीं है।”

इसके अलावा, अपने पोस्ट में टीएसए ने लोगों से हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी एयरलाइनों के निर्धारित पालतू जानवरों को ले जाने के नियमों की जांच करने के लिए कहा. इसमें कहा गया है कि कैरी-ऑन बैग में सांपों की अनुमति नहीं है, लेकिन कुछ एयरलाइंस उन्हें चेक-इन बैग में ले जाने की अनुमति देती हैं, अगर वो सुरक्षित हों।

‘नियमों का जरूर रखें ध्यान’ कैप्शन में एयरलाइन ने लिखा, “क्या आपके मन में सांप को विमान पर ले जाने की आकांक्षा है? अपनी एयरलाइन के नियमों को न समझकर परेशान न हों. उदाहरण के लिए, एयरलाइंस कैरी-ऑन बैग में सांपों की अनुमति नहीं देती हैं. हालांकि, अगर उसे सही तरह से पैक किया गया हो तो कुछ एयरलाइन परमिशन देती हैं।”

सीबीएस न्यूज के अनुसार, महिला ने दावा किया कि बार्थोलोम्यू नाम का सांप उसके लिए काफी खास है और वो उसका पालतू है. टीएसए के प्रवक्ता लिसा फारबस्टीन ने कहा कि “टीएसए ने एयरलाइन को सूचित किया कि महिला (कैरी-ऑन बैग के साथ) को उड़ान भरने के लिए टिकट दिया गया था और एयरलाइन ने सांप को विमान पर अनुमति नहीं दी.” बता दें कि बोआ कंस्ट्रक्टर गैर-विषैले सांप होते हैं. हालांकि, वे अपने शिकार को अपनी मजबूत कुंडलियों में दबाकर मार सकते हैं।

Related Posts