BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी प्रवर्तन विभाग व दुर्ग यातायात पुलिस ने सड़क जाम करने वाले ठेले खेमचा वालो के विरुद्ध की संयुक्त कार्यवाही

भिलाई। आज Enforcement section व ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेंट्रल एवेन्यू व फारेस्ट एवेन्यू में ठेलेवालों खेमचो वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। ठेलेवालों द्वारा सड़क पर बेतरतीब ठेले खड़े करने होने के वजह से कई बार ट्रैफिक जाम होने के साथ एक्सीडेंट भी हो चुका है। एसपी दुर्ग के संज्ञान में लाया गया।

इसके उपरांत पुलिस ट्रैफिक विभाग द्वारा पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया तथा टाउनशिप के मुख्य मार्गो में विशेष अभियान चलाया गया ताकि नागरिकों की सुरक्षा किया जा सके ।इस अवसर पर ट्रैफिक टी आई सहित Enforcement section के कार्मिक उपस्थित थे। ये अभियान जारी रहेगा।

(1) पंथी चौक से.09 तरफ के सभी नास्ता ठेलों को बंद कराकर हटाया गया साथ ही एक ठेला जप्त किये और एक ठेला पल्टी किये गए।
(2)हुडको पेट्रोल पंप के पास से एक ठेला जप्त किये और एक ठेला पल्टी किये आस पास के पौधे दुकान वालों को बंद कराए हटाये साथ ही कपड़ा व्यवसायी, फल ठेला वालों को हटाया गया।
(3)से09 हास्पिटल के केजुअल्टी गेट के पास से डाॅब ठेला बंद कराए, से.08 चौक से फल सब्जी वालों को हटाया गया।
(4)से.10 ग्लोब चौक, आस्था चौक.2.5 एमटी चौक से.02, से.01 सीआईएसएफ चौक, मुर्गा चौक आदि जगहों से भी फल ठेला वालों को हटाया गया।

(5)बोरिया गेट के पास से सभी फल ठेला वालों को हटाया गया उनको वेंडर जोन में खदेड़ा गया। वापसी में से.02 चौक से एक दो ठेले वाले द्वारा दुर्वेयहार करने पर जवान द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई।
इस प्रकार उपरोक्त सभी कार्यवाही यातायात पुलिस टीआई कुंजबिहारी नागे और उनके टीम के साथ मिलकर संपन्न की गई।इसमें डी एस पी ट्रैफिक का विशेष सहयोग रहा। ये अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts