BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

9 छक्के और 7 चौके के साथ सूर्यकुमार ने शतक बनाकर रचा इतिहास: ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय, साल 2023 का पहला शतक बनाया

भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया, उन्होंने 45 गेंदों में अपना यह शतक पूरा किया…

राजकोट (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारी खेल शतक जड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ा. टी20 इंटरनेशनल में यह सूर्यकुमार यादव का तीसरा शतक है. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया।

सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 112 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा. सूर्या भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. अब तक सिर्फ रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में न सिर्फ भारत बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक 4 शतक जड़े हैं।

सबसे तेज़ शतक लगाने के मामले में केएल राहुल को छोड़ा पीछे: सूर्या टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए एक टी20 मैच में 46 गेंदों पर शतक जड़ा था. अब सूर्या 45 गेंदों के साथ उनसे आगे निकल गए हैं. वहीं रोहित शर्मा अभी भी इस मामले में नंबर पर वन पर बने हुए हैं. उन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

सूर्या ओपनिंग के अलावा किसी और पोज़ीशन पर खेलकर टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके अलावा वो 2023 में भारत के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए जड़ा था. इसके बाद दूसरा शतक भी उन्होंने 2022 में ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलकर लगाया था. तीन शतकों के अलावा वो अपने टी20 करियर में कुल 13 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

Related Posts