भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान यात्रा के दौरान उपद्रव या शरारतें करने वाले यात्रियों से निपटने के संबंध में सभी एयरलाइंस को एक एडवाइजरी जारी की है…
नईदिल्ली (ए)। एयर इंडिया की फ्लाइट में किसी यात्री द्वारा सह-यात्रियों पर कथित तौर पर पेशाब करने की 2 घटनाएं सामने आने पर हाल ही में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था. ऐसी घटनाओं के बाद अब देश के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने ‘गंदी हरकत’ करने वाले यात्रियों से निपटने के लिए एयरलाइंस को एक एडवाइजरी जारी की है। शेड्यूल्ड एयरलाइंस के हेड ऑफ ऑपरेशंस को भेजे गए दिशा-निर्देशों में रेगुलेटर ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर रोकथाम के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. DGCA ने आगे कहा कि हाल के मामलों ने हवाई सफर कराने वाली एयरलाइंस की छवि को धूमिल किया है. DGCA के बयान में का गया, “हाल के दिनों में हुई फ्लाइट के दौरान विमान में कुछ यात्रियों के बुरे-व्यवहार और अनुचित आचरण की कुछ घटनाओं पर DGCA ने ध्यान दिया है. जिसमें यह देखा गया है कि पोस्ट होल्डर्स, पायलट और केबिन क्रू सदस्य उचित कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।”
हवाई यात्रा को लेकर एयरलाइंस को रखना होगा ध्यान: DGCA की ओर से कहा गया, “इस तरह की अप्रिय घटनाओं के प्रति एयरलाइंस के ‘कार्रवाई न करने, अनुचित कार्रवाई करने या उनकी चूक ने सोसायटी के विभिन्न तबकों में हवाई यात्रा (Air Travel) की छवि को धूमिल किया है,”. इसके बाद DGCA की ओर एक एडवाइजरी जारी की गई।
एडवाइजरी में कही गईं ये बातें:
- DGCA का कहना है कि यदि किसी यात्री को संभालने से संबंधित कोई स्थिति सामने आती है, तो “स्थिति का तुरंत आकलन करने के लिए पायलट-इन-कमांड रिस्पॉन्सिबल होता है. यदि केबिन क्रू स्थिति को न संभाल पाए उस सूचना को आगे की कार्रवाई के लिए एयरलाइन के सेंट्रल-कंट्रोल को रिले कर सकता है।”
- यदि “वर्बल कम्युनिकेशन” से स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाए, सुलह के सभी दृष्टिकोण समाप्त हो जाएं तो “रोकथाम के उपकरणों की मदद लेनी चाहिए।”
- “ऑपरेशंस के हेड को एडवाइज दी जाती है कि वे पायलटों, केबिन क्रू और डायरेक्टर-इन-फ्लाइट सर्विस को DGCA को सूचित करते हुए उपयुक्त साधनों के माध्यम से “हरकत करने वाले यात्रियों” से निपटने के विषय पर अपनी संबंधित एयरलाइनों के बारे में संवेदनशील बनाएं।”
- रेगुलेटर ने एयरलाइंस द्वारा नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
DGCA issues an advisory to Head of Operations of all Scheduled Airlines with regard to handling unruly passengers on board and respective responsibilities as per the regulations. pic.twitter.com/b84yD3ya4u
— ANI (@ANI) January 6, 2023
इन घटनाओं के बाद जारी की गई एडवाइजरी: यह एडवाइजरी तब आई है जब, एयर इंडिया की फ्लाइट में 2 यात्रियों ने फ्लाइट में सफर कर रहे अन्य यात्रियों पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की एक घटना 26 नवंबर की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुई, वहीं दूसरी घटना 6 दिसंबर की पेरिस-दिल्ली फ्लाइट के दौरान की बताई जा रही है।















