BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023 के एक ही ग्रुप में, BCCI अध्यक्ष ने साल 23-24 का क्रिकेट कैलेंडर किया शेयर

 

बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने क्रिकेट कैलेंडर शेयर किया है, भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023 में एक ही ग्रुप में होंगे…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2023 को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में होना है. भारत और पाकिस्तान को एशिया कप 2023 के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह ने गुरुवार को साल 23-24 का क्रिकेट कैलेंडर शेयर किया है. इसमें मैचों के शेड्यूल दिए गए हैं. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसका आयोजन सितंबर में किया जाएगा।

दरअसल इस बार एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास है. लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. खबरें चल रही थीं कि टूर्नामेंट का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर करवाया जा सकता है. लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है

क्रिकेट कैलेंडर में देखा जा सकता है कि इस बार वनडे एशिया कप का आयोजन सितंबर में होगा. इसके एक ग्रुप में भारत, पाकिस्तान के साथ क्वालीफायर 1 की टीम होगी. जबकि दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. इसमें कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे. एशिया कप में 6 मुकाबले सुपर 4 के होंगे. इसके बाद दिसंबर में मेन्स अंडर 19 एशिया कप का भी आयोजन होगा।

जय शाह ने शेड्यूल शेयर करने के साथ लिखा, ”साल 2023 और 2024 के लिए एसीसी का पाथवे स्ट्रक्चर और क्रिकेट कैलेंडर पेश कर रहा हूं. यह इस खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के हमारे प्रयासों और जुनून को दिखाता है।”

https://twitter.com/JayShah/status/1610866748286439424?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1610866748286439424%7Ctwgr%5Eb0612e790765f069440a3d4558fa17b08bb07b0a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Findia-vs-pakistan-asia-cup-2023-confirmed-asian-cricket-council-president-jay-shah-shares-tournament-schedule-2300169

Related Posts