BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान: हॉकी वर्ल्ड कप जीतने पर हर खिलाड़ी को मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप से पहले बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतती है तो सभी खिलाड़ियों को 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा…

भुवनेश्वर (ए)। ओडिशा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023  को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े इनाम की घोषणा की है. 2023 के एफआईएच वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अगर इस बार भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप जीतती है तो टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए इमान के तौर पर जिए जाएंगे. नवीन पटनायक ने राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में विश्व कप गांव का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की।

यह विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीनों के अंदर बनाया गया है. इसमें हॉकी वर्ल्ड कप के कद के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं. वर्ल्ड कप गांव आगामी हॉकी विश्व कप की टीमों और अधिकारियों का घर होगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व कप गांव में समायोजित राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के साथ बातचीत की. खिलाड़ियों ने ओडिशा सरकार की तारीफ की और देश के खिलाड़ियों के लिए हॉकी के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

लगातार दूसरी बार भारत में होने जा रहा है वर्ल्ड कप: इस साल लगातार दूसरी बार भारत में हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा. यह वर्ल्ड कप का 15वां संस्करण होगा. इस बार का पूरा वर्ल्ड कप ओडिशा के दो स्टेडियम में खेला जाएगा. इसमें भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला का बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम शामिल होगा।

गौरतलब है कि इस बार का वर्ल्ड कप 13 जनवरी से 29 जवनरी के तक खेला जाएगा. इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप हर चार साल में एक बार खेला जाता है. इसका पहला संस्करण आज से 51 साल पहले 1971 में खेला गया था।

Related Posts