BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा ने पीएम मोदी की मां स्वर्गीय हीराबेन को दी श्रद्धांजलि

 

भिलाई। शनि मंदिर सेक्टर 6 सड़क 33 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माताजी के देवलोक गमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। दिवंगत हीरा बेन जी तैलयचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी भावभीनी, अश्रुपुरित, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने शोक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थीं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। वहीं खबर मिलते ही अहमदाबाद पहुंचे। हीरा बा का निधन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ।

जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने सम्बोधन में आगे कहा कि पुण्य आत्मा का ईश्वर चरणों में विराम हुआ है। मोदी जी की माता हीरा बा महान अनुभूति रही, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। प्रथम गुरु माँ होती है आज प्रधानमंत्री को देखकर पूरी दुनिया हीराबाँ के संस्करो को महसूस कर रही है।पूरी भाजपा भिलाई की तरफ़ से भावपूर्ण श्रधांजलि सादर समर्पित है।

श्रधांजलि सभा को विरेंद्र साहू, प्रभुनाथ मिश्रा ने भी संबोधित किया। शोक सभा का संचालन केशव पटेल ने किया।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी भिलाई के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भागचंद जैन पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी ,करण कनौजिया ,योगेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव, अमर सोनकर ,विजय जयसवाल एवं शनि मंदिर के संस्थापक सदस्य अशोक जैन, केशव पटेल,कमलेश दुबे ,दिनेश जयसवाल ,महेंद्र प्रताप सिंह ,रजनीकांत पांडे, शारदा गुप्ता ,अब्दुल नासिर ,युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रमुख नितेश मिश्रा,अमित मिश्रा विशालदीप नायर ,रितेश ठाकुर ,प्रदीप पांडे ,अशोक उपाध्याय ,सुनील शर्मा सहित अन्य शामिल थे!

Related Posts