BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पीड़िता के शादी करने कहने पर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला से बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झासा देकर करता रहा शोषण, पीड़िता के शादी करने कहने पर धमकाने लगा आरोपी…

भिलाई। पीड़िता से आरोपी सागर चौधरी द्वारा दोस्ती कर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता द्वारा आरोपी से शादी करने के लिए कहने पर पीड़िता को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता द्वारा दिनांक 04.01.2023 को थाना सुपेला उपस्थित आकर आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सुपेला में मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी सागर चौधरी को आज दिनांक 05.01.2023 को गिरफ्तार किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि काशीनाथ मंडावी, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक कपिल चौधरी, विशाल सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांकः- 17/2023, धारा:- 376 (2)(एन), 506 भादवि।
गिरफ्तार आरोपी:- सागर चैधरी पिता प्रेम चौधरी उम्र 24 साल निवासी घासीदास नगर आउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)।

Related Posts