BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिकायत की प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने पर प्रभारी प्राचार्य निलंबित

रायपुर। प्रभारी प्राचार्य (प्रतिनियुक्ति पर) डाइट खैरागढ़ तारिणी सिंह के विरूद्ध की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

यह निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत किया गया है। निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग नियत किया गया है। 

Related Posts