वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है, दार्जिलंग जिले के फांसीदेवा एरिया के पास से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही रेल के सी-3 (C-3) और सी-6 (C-6) पर पत्थर फेंकने से खिड़की का शीशा टूट गया है…
नईदिल्ली (ए)। पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा एरिया के पास से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही रेल के सी-3 (C-3) और सी-6 (C-6) कोच पर पत्थर फेंकने से खिड़की का शीशा टूट गया है। यह जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बुधवार (3 जनवरी) को दी। रेलवे को वंदे भारत एक्सप्रेस (रेल नंबर- 22302) को मंगलवार (3 जनवरी) को शाम 6 बजे के करीब चेक करते वक्त पता लगा कि पथराव हुआ है. इसको लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। फिलहाल अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दो दिन में यह दूसरी घटना है।
पहले भी हुआ पथराव: हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए जाने के कुछ दिन बाद ही यानी सोमवार (3 जनवरी) को भी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पथराव किया गया. इसको लेकर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया था कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. मालदा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कुमारगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर यह पथराव किया गया. इस घटना में 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस के डिब्बा संख्या सी-13 का शीशा टूट गया है।
अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार (3 जनवरी) को शाम करीब पांच बजकर 10 मिनट पर हुई और ट्रेन को बीच रास्ते में नहीं रोका गया यह मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर अपने तय कार्यक्रम के तहत ही रुकी. मालदा टाउन रेलवे स्टेशन राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के आईसी प्रशांत राय ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मामले की जांच कर रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1610317142951432193?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1610317142951432193%7Ctwgr%5E64148430a0636b71979e5e11363ab7edaee8055b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fvande-bharat-express-windows-found-damaged-due-to-stone-pelting-near-west-bengal-phansidewa-darjeeling-district-rpf-said-2298939















