दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एव परिवहन पर अंकुश लगाने एवं रोकथाम हेतु कार्यवाही करने के प्राप्त दिशा निर्देश के अंतर्गत आज दिनांक 02.01.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की सरहदी थाना जामुल के पुराने एक शराब तस्कर अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के लिए ग्राम अहिवारा होते हुए शराब परिवहन कर ले जाने की सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा ग्राम अहिवारा आशाराम आश्रम के पास
जाकर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार एक मोटर सायकल बीना नम्बर एक्टिवा को घेराबंदी कर पकड़ा
गया।
जो मोटर सायकल एक्टिवा चालक अपना नाम करण कोसरे पिता दाउलाल कोसरे उम्र 20 साल साकिन नारधा थाना जामुल जिला दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 01 थैला में भरे 140 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 15400 रूपये एवं एक मोटर सायकल बीना नम्बर काला रंग का एक्टिवा कीमती 15000 रूपये जुमला 30400 रूप्ये को जप्त किया गया बाद आरोपी करण कोसरे को गिर0 कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र० 03/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही की गई है।
प्रकरण के आरोपी आदतन शराब कोचिया है जिनके विरूद्ध थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग में अवैध शराब बिक्री के कई मामले दर्ज है । आरोपी करण कोसरे को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी थाना नंदिनी नगर, सउनि डी आर देशलहरे, प्रआर 1431 राजकुमार चौहान, आरक्षक 1133 कमल नारायण परगनिहा, आरक्षक 487 ऋषि बंछोर, आरक्षक क्र0 1286 युगल देवागन, आरक्षक 1358 आशीष साहू की सराहनी भुमिका एवं योगदान रहा।
अप० क्रमांक: 03/2023, धारा: 34 (2) आबकारी एक्ट
आरोपी का नाम: करण कोसरे पिता दाउलाल कोसरे उम्र 20 साल साकिन नारधा थाना जामुल जिला दुर्ग।















