खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत पांडे के मार्गदर्शन में थाना बकरकट्टा के ग्राम समुंद पानी में चलित थाना एवं हमर बेटी हमर मान का आयोजन किया गया। ग्राम समुद्र पानी में जिला की पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा पूर्व में नक्सल क्षेत्रों में भ्रमण करने के दौरान घूर नक्सल क्षेत्र ग्राम समुद्र पानी पहुंची थी, जहां पर उनके द्वारा ग्राम वासियों से तथा वहां के बालक बालिकाओं से रूबरू होकर गांव की समस्या एवं हाल-चाल लेकर खेल सामग्री बाटी गई थी एवं सब से रूबरू होने के दौरान ग्राम गाता भरी का बालक योगेश पटेल ने एसपी से चर्चा दौरान स्कूल बैग नही होने से स्कूल बैग की मांग की थी।
जिसे जल्द ही पूरा करने का वादा पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाकर बच्चों के लिए स्कूल बैग भिजवाया गया था, जिसे स्कूल के बच्चों के बीच वितरित किया गया, जिससे स्कूल बैग पाकर बच्चे खुशी से गदगद हो गए और जिले के पुलिस कप्तान को बहुत-बहुत धन्यवाद भी बोले।
इसके साथ ही चलित थाना लगाकर महिलाओं से चर्चा दौरान हमर बेटी हमर मान, अभिव्यक्ति ऐप बाल विवाह निषेध, लैंगिक अपराधों के विषय में साइबर क्राइम आदि की जानकारी देकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी गई और उसे उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास का आश्वासन भी दिया गया।















