भिलाई। आगामी 31 दिसंबर को नये वर्ष को देखते हुए डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को हुडदगिंयो वाहन चालको के उपर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में निरीक्षक स्तर की टीम गठित कर चार अलग-अलग जोन क्षेत्र में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नव वर्ष को शांति पूर्ण बनाने के लिये दिनांक 30.12.2022 से लगातार फिक्स वाहन चेकिंग पाइंट एवं पेट्रोलिंग निर्धारित किये गये है।
वाहन चेकिंग के दौरान यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाई सायलेंसर एवं हुड़दग करते वाहन चलाते हुए पाये जाने पर ऐसे वाहन चालक के वाहन जप्त किया जावेगा। जिसे 02 जनवरी 2023 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। संदिग्ध एवं ब्लैक फिल्म वाहनों पर विेशेष कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस द्वारा कुल-25 स्थानो पर चेकिंग पाइंट लगाया जायेगा, जिसमें यातायात के कुल-200 अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी संपादित करेगे।














